Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे (PM Modi Rajasthan Visit) का कार्यक्रम तय हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बारे में जानकारी दी है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा. पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर आएंगे. वह अजमेर (PM Modi Program In Ajmer) की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की राजस्थान को सौगात देंगे. इस दौरान 'रोजगार उत्सव' कार्यक्रम में राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे.
अजमेर की धरती से देंगे सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajanlal Sharma) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी एक पोस्ट साझा की. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और सभा के दौरान होने वाली घोषणाओं की जानकारी दी है. सीएम भजनलाल ने कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरती से प्रदेश को 23,500 रुपये करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे.
21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
सीएम ने कहा कि शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी. उधर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अजमेर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं.
मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी अजमेर की धरा से प्रदेश को ₹23,500 करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 15, 2026
शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार…
VVIP मूवमेंट के चलते विस्तृत रूट चार्ट तैयार
सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सभा स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं. कुछ दिन पहले ही अजमेर कलेक्टर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कायड़ विश्रामस्थली सहित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया. वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रूट चार्ट भी तैयार किया गया. बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, वैकल्पिक ट्रैफिक रूट और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष प्लानिंग की जा रही है, ताकि कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके.
यह भी पढे़ं-
पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, जानें संभावित कार्यक्रम की तारीख