विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'हर चक्रव्यूह में घुस जाता हूं, पर तोड़ना नहीं जानता' किरोड़ी लाल के इस बयान के क्या मायने

डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि मैं हमेशा मीणा समुदाय के साथ खड़ा रहा हूं. जब जब समाज को उनकी जरूरत पड़ी, वे सबसे पहले समाज के लिए खड़े रहे. हमें समाज में गिरावट को रोकना होगा और बच्चो में अच्छे संस्कार देने होंगे.

Rajasthan Politics: 'हर चक्रव्यूह में घुस जाता हूं, पर तोड़ना नहीं जानता' किरोड़ी लाल के इस बयान के क्या मायने

Rajasthan News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार को सवाई माधोपुर के इटावा बालाजी में आयोजित विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान किरोड़ी लाल का उनके समर्थकों ने हाथी और बैंड बाजे के साथ स्वागत किया. फिर वहां से हाथी पर बैठाकर बैंडबाजे के साथ पद दंगल तक पहुंचे. रास्ते में किरोड़ी पर जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की गई. डॉ. मीणा ने सबसे पहले इटावा बालाजी के दर्शन किए और प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने पद दंगल में मौजूद जनसमूह को संबोधित किया. किरोड़ी लाल ने कहा कि कन्हैया पद दंगल न केवल परंपरा और लोक-संस्कारों के संरक्षण का सशक्त माध्यम है अपितु सामाजिक एकता, परंपरा, सद्भावना और सांस्कृतिक निरंतरता का प्रेरणा दायक धोतक है. 

'हर समाज के साथ खड़ा रहा'

उन्होंने पद दंगल में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार भी हमारी संस्कृति के संरक्षण को लेकर काम कर रही है. पद दंगल सहित विभिन्न लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन को लेकर सरकार द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की बात कही.

डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि मैं हमेशा मीणा समुदाय के साथ खड़ा रहा हूं. जब जब समाज को उनकी जरूरत पड़ी, वे सबसे पहले समाज के लिए खड़े रहे. चाहे आरक्षण का मामला हो या आमागढ़ का मामला हो, हर बार डॉक्टर किरोडी समाज के लिए लड़ा है. उन्होंने कहा कि मीणा समाज ही नहीं, बल्कि डॉक्टर किरोडी ने हर समाज के लिए आगे बढ़कर लड़ाइयां लड़ी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हर चक्रव्यूह में घुस तो जाता हूं, पर चक्रव्यूह तोड़ना नहीं जानता. चक्रव्यूह तोड़ने की ताकत मुझे जनता जनार्दन से ही मिलती है.

राजनीतिक षडयंत्र करने वालों पर निशाना

उन्होंने कहा कि आज हमारे सामाजिक मूल्यों में कमी आ रही है. हमें समाज में गिरावट को रोकना होगा और बच्चो में अच्छे संस्कार देने होंगे. तभी हमारा समाज और देश संस्कारवान होगा. इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि कई बार मुझे राजनीतिक षडयंत्रों में फंसाने की साजिश की गई. जब मुझे टिकट मिला तो साजिशकर्ताओं को लगा कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री बन गया, इसे हराओ तो चुनावों में साजिशकर्ताओं ने मुझे हारने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन धन्य हो सवाई माधोपुर की जनता जनार्दन का, जिसने मुझे यहां से जिता कर भेज दिया और आज मैं मंत्री बन गया. 

यह भी पढे़ं-

अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के विरोध का ऐलान, युवा कांग्रेस ने जारी किया बयान

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा तय, अजमेर की धरती से 23500 करोड़ की देंगे सौगात; जानें पूरा कार्यक्रम
 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close