विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD की चेतावनी

राज्य में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. पूर्वी राजस्थान के ज़िलों में बीते 48 घंटों में कई स्थानों पर प्री-मानसून बौछारें दर्ज की गईं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिन में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है.

Rajasthan Weather: राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD की चेतावनी
राजस्थान में शुक्रवार को भी भारी बरसात हुई है.

Rain In Jaipur: मौसम विभाग ने कल के लिए 15 जिलों के लिए तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश का तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है. भरतपुर, धौलपुर, नागौर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, जैसलमेर, करौली, सवाईमाधोपुर, जोधपुर, पाली जैसे ज़िलों में अगले कुछ घंटों में तेज़ मौसमीय गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से अंधड़, गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश, और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. जयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, राजसमंद, अलवर, कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत 8 जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है हवा की गति 20-30 किमी घंटा तक रह सकती है

कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने या तेज़ बारिश के समय खुले में ना निकलें. पेड़ों के नीचे शरण ना लें. मोबाइल और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देंसुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक इंतज़ार करें

राज्य में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. पूर्वी राजस्थान के ज़िलों में बीते 48 घंटों में कई स्थानों पर प्री-मानसून बौछारें दर्ज की गईं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिन में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है.

यह भी पढ़ें - भरतपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचा कर भागना पड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com