राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का नया अलर्ट, जानें कहां-कहां चलेगी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनू और चूरू में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बहुत भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं अब बारिश आने से लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिलेगी. वहीं इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.  

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और जयपुर (उत्तर) में मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनू और चूरू में 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.  

Advertisement

आगामी घंटों में बड़ा अलर्ट

बीकानेर, फलोदी, नागौर और जोधपुर में अगले 2-3 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. शेखावटी, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी तेज आंधी-बारिश का अनुमान है.  

नुकसान का खतरा, रहें सावधान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से कच्चे मकान, कमजोर दीवारें, बिजली लाइनें और पेड़ों को नुकसान हो सकता है. लोगों से अपील है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें, पेड़ों के नीचे न जाएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें.  

लोगों को राहत, सतर्कता जरूरी

बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है, लेकिन मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजस्थान में आंधी-बारिश से मची तबाही, मौसम बदलने से कही राहत तो कहीं परेशानी; जारी हुआ अलर्ट