विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ से आया रेत का तूफान, उदयपुर-कोटा में मौसम ने ली करवट; हीटवेव का नया अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में 15 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ से आया रेत का तूफान, उदयपुर-कोटा में मौसम ने ली करवट; हीटवेव का नया अलर्ट
पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ से आया रेत का तूफान

Rajasthan Weather: करीब 2 हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत दिलाई. हालांकि 15 मई से मौसम बदलने का अनुमान है. बुधवार को कोटा, उदयपुर और बीकानेर समेत सरहदी इलाकों में मौसम ने करवट ली. इसके बाद तेज आंधी के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की तरफ से रेत का तूफान उठा, जिसका असर बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी देखने को मिला है. रेत के बवंडर के बाद बीकानेर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है. वहीं, उदयपुर और कोटा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.

तूफान से उखड़े पेड़ और खंभे

पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ से आए रेत के तूफान ने बीकानेर के पूरे क्षेत्र को घेर लिया. रेत के इस तूफान से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई. हालांकि राहत की बात ये रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. इस दौरान तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत भी दिलाई है. 

उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश

वहीं, उदयपुर में दोपहर को अचानक बदले मौसम के बाद तेज हवाओं के साथ में मूसलाधार बारिश हुई. उदयपुर में हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली. इसके अलावा कोटा, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में भी बारिश देखने को मिली है.

दोपहर 1 बजे के मौसम अपडेट के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान बीकानेर में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान रहा, जोकि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. 

कल से हीटवेव का नया दौर

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में 15 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है. इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति स्पीड से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

बीकानेर और गंगानगर में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने व कहीं-कहीं हीटवेव के नया दौर शुरू होने का अनुमान है. इसी तरह पूर्वी राजस्थान में 15 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. भरतपुर व कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 

यह भी पढे़ं- Weather Alert: पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर खत्‍म, बार‍िश ने गर्मी से द‍िलाई राहत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com