विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

राजस्थान में फिर आंधी-बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में दिखेगा प्रभाव

राजस्थान कई इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं, तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में फिर आंधी-बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में दिखेगा प्रभाव
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार मौसम बदल रहा है, कुछ इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल है तो कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बारिश को लेकर राजस्थान के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. उदयपुर कोटा संभाग में आगामी 4-5 दिन तेज मेघगर्जन आंधी(40-50KMPH) हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि अजमेर, टोंक, अलवर , सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन , आकाशीय बिजली, हत्की बारिश और तेज हवायें चलेंगी. हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

बीकानेर, जोधपुर संभाग के क्षेत्र में आगामी तीन दिन हीटवेव व तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहने और कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-48 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 23 मई से और पश्चिमी राजस्थान में 24 मई से मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph), हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी ने बरपाया कहर, तापमान 47 डिग्री के पार, अगले 3-4 दिन पड़ेंगे भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com