राजस्थान में मौसम का मिजाज अब स्थिर होता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जयपुर केंद्र ने 9 अप्रैल 2026 को जारी अपडेट में बताया कि आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 और 11 अप्रैल को बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. शेष क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के तापमान में गर्मी महसूस होने लगेगी. सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रहा. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है.
टोंक-सवाईमाधोपुर के लिए अलर्ट
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 8, 2026
बीते दिन भरतपुर में रिकॉर्ड बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर जिले में 21 मिलीमीटर दर्ज हुई. अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हुई, लेकिन अब मौसम शुष्क होने की ओर जा रहा है. 8 अप्रैल को भी कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश संभव है, जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहेंगे.
ओलावृष्टि-बारिश को लेकर सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें. हालांकि वर्तमान में भारी बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, फिर भी सतर्कता बरतना उचित रहेगा. खासकर गेहूं और अन्य रबी फसलों को ओलावृष्टि या बारिश से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.
यह भी पढ़ेंः वसुंधरा राजे ने क्यों कहा- 'मैं खुद अपने आप को नहीं बचा पाई तो तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं'