Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ पड़े ओले, मौसम विभाग ने 27 जिलों में जारी किया अलर्ट

राजस्थान में एकदम से मौसम पलट गया है. जिसके कारण अब प्रदेश में ठंड और अधिक हो गई है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 27 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान मौसम.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है. प्रदेश में इस समय सर्दी चरम पर है और इसी बीच बारिश और ओले भी गिरने लगे है. जिसके कारण सर्दी और बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसके प्रभाव से ओलावृष्टि और बारिश होगी.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी में मुख्य रूप से सक्रिय रहेगा. इसके प्रभाव से प्रदेश में कोहरा बढ़ने की भी संभावना है. कोहरा बढ़ने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है और इससे आवागमन भी प्रभावित होता है. इसी बीच मौसम विभाग ने 27 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Advertisement

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर के मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चुरू, नागौर, पाली और अजमेर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनके अलावा 20 जिलों में मेघगर्जन और बिजली गरजने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य का सबके अधिक तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया और सबसे न्यूनतम तापमान पिलानी में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया.

विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव दर्ज की गई है. जिसमें मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 दिसंबर से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी.

खेतों में जम गई बर्फ

इन सभी जिलों में तेज ठंड से लोग बहुत परेशान हो रहे है. इसके साथ ही बाहरी इलाकों में फसलों के पत्तों पर ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जम गई. उत्तरी सर्द हवाओं का सीधा असर चूरू की तरफ हो रहा है. जिसका पारा लगातार जमाव बिंदु पर है.

प्रदेश में हालत यहां तक खराब हो गई है कि खेतों में भरे पानी में सुबह बर्फ जम गई और सर्द हवाएं लोगों को तलवार सी चुभने लगी है. पारा जमाव बिंदु के पास होने के कारण खेतों में पानी के पाइप, तारबंदी, फसलों के पत्तों व पक्षियों के परिडो में पानी बर्फ के रूप में जम गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! बारिश से बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट