विज्ञापन
This Article is From May 04, 2026

Rajasthan Weather: मई में मौसम का अजीब 'खेल'! लू से निजात, आंधी-बारिश आफत, राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है. 23 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है.

Rajasthan Weather: मई में मौसम का अजीब 'खेल'! लू से निजात, आंधी-बारिश आफत, राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट
दौसा के कई इलाकों में बीते दिन झमाझम बारिश हुई.

राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, वहीं अब कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है. रविवार देर शाम प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली. तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. हालांकि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर यह मौसम आफत भी बन गया.

तापमान में भी गिरावट

राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है. शाम होते ही यहां भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला. फिलहाल, आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. इससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज (4 मई) अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़ , जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

हालांकि, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है. फलोदी में सबसे अधिक 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू और जोधपुर में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः लड़की को भगाकर ले जाने पर बवाल, मारपीट के बाद दुकान फूंकी, छावनी में तब्दील इलाका

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com