विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Rajasthan Weather: देश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में, राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

Weather Update: बुधवार को श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री तक चला गया जो देश में सबसे अधिक था. चित्तौड़गढ़ में 45.7 डिग्री, चूरू और फलौदी (45.8 डिग्री) के अलावा जयपुर (44.4 डिग्री) में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई.  

Rajasthan Weather: देश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में, राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
जयपुर में भी गर्मी से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है
PTI

Record heat in Rajasthan: उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक था. 12-13 जून को गंगानगर और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के ऊपर (भीषण लू व उष्ण रात्रि) दर्ज होने की प्रबल संभावना है. राज्य में आगामी 3-4 दिन भीषण हीटवेव का दौर रहेगा जारी. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 13 जून तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है.

अगले कुछ दिन बारिश की संभावना

आगामी 14-15 जून से कहीं-कहीं मेगघर्जन आंधी व हल्की बारिश की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान मेघगर्जन बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. 

राजस्थान के की जिलों में 44 डिग्री पारा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश में कम से कम 22 स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ (45.7 डिग्री), चूरू और फलौदी (45.8 डिग्री) के अलावा जयपुर (44.4 डिग्री) में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई.  

मई में सामान्य से कम रहा तापमान, जून में लू की स्थिति

विभाग ने बताया कि भारत में मानसून के जल्दी दस्तक देने से मई में सामान्य से अधिक ठंडक रही. साथ ही देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई. लेकिन जून की शुरुआत से बारिश की कमी के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे 8-9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लू की स्थिति पैदा हो गई है.

यह भी पढ़ेंः मकान से तेल पाइपलाइन तक सुरंग... डीजल चोरी के तरीके देख पुलिस भी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com