विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Rajasthan: मकान से HPCL की तेल पाइपलाइन तक सुरंग... डीजल चोरी के तरीके देख पुलिस भी हैरान

पुलिस को मकान के अंदर एक सुरंग मिली, जो 25 फुट दूर एचपीसीएल की पाइप लाइन तक जा रही थी. उसके जरिये कई दिन से डीजल चुरा रहे थे. पुलिस ने एक आरोपी राजेश उरांग को पकड़ लिया है. 

Rajasthan: मकान से HPCL की तेल पाइपलाइन तक सुरंग... डीजल चोरी के तरीके देख पुलिस भी हैरान
डीजल चोरी के तरीके देख पुलिस भी हैरान

Rajasthan News: जयपुर में तेल कंपनियों की पाइप लाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. एक बार फिर से जयपुर के बगरू इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) की पाइप लाइन में सेंध लगाकर डीजल चोरी की घटना सामने आई है. पाइप लाइन में डीजल का प्रेशर कम होने के चलते एचपीसीएल कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी और डीजल चोरी की संभावना जताई. जांच में पता चला कि किराए के मकान से पाइप लाइन तक सुरंग खोदकर डीजल चोरी की जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

सुरंग बनाकर पाइपलाइन तक पहुंचे

पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए पर लिए गए एक मकान से सुरंग खोदकर पाइपलाइन तक पहुंचे थे. चोरी किये तेल से भरे ड्रम और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है. साथ ही सुरंग खोदने के औजार भी बरामद किये गये. इसमें कई और लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेशर कम होने पर चोरी लगा अंदेशा

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि छह जून को एचपीसीएल के अधिकारियों ने पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का जिक्र करते हुए डीजल चोरी की आशंका जताई थी. इसके बाद पुलिस की टीम ने बगरू इलाके से निकल रही लाइन के आस-पास के घरों की तलाशी ली और एक मकान पर संदेह होने पर छापा मारा गया. 

पाइपलाइन तक बनाई 25 फीट लंबी सुरंग

पुलिस को मकान के अंदर एक सुरंग मिली, जो 25 फुट दूर एचपीसीएल की पाइप लाइन तक जा रही थी. आरोपियों ने पाइपलाइन में छेद करके वाल्व लगाकर एक छोटी पाइप लगा रखी थी और उसके जरिये कई दिन से डीजल चुरा रहे थे. पुलिस ने एक आरोपी राजेश उरांग को पकड़ लिया है. 

डीजल चोरी के आरोपी में गिरफ्तार युवक

डीजल चोरी के आरोपी में गिरफ्तार युवक

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला श्रवण सिंह और उसका साला धर्मेंद्र वर्मा उर्फ रिंकू उससे यह काम करवा रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई सालों से जयपुर और अजमेर में सुरंग खोदकर तेल कंपनियों की पाइप लाइन से पेट्रोल-डीजल चोरी करते रहे हैं. इनके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें-

किराए का खेत, कमरे में गड्ढा... इंडियन ऑयल की पाइपलाइन तक सुरंग, हाईटेक तरीके से कच्चे तेल की चोरी का ऐसे खुला राज

Rajasthan: 21 जून तक के लिए जेल भेजा गया जासूस शकूर, पाकिस्तानी उच्चायोग से तार जुड़े होने का हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com