विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान 7 डिग्री तक गिरा, उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के कई हिस्सों में बढ़ाई ठंड

Weather Update: कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे भी रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के सभी भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा.

Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान 7 डिग्री तक गिरा, उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के कई हिस्सों में बढ़ाई ठंड

Temperature drop in Rajasthan: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भागों में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 7 डिग्री तक नीचे चला गया है. सीकर में तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि बाड़मेर में 35.4 डिग्री पारा रहा. राज्य के सभी भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, अजमेर में 16, भीलवाड़ा में 17.9, अलवर में 18.4, जयपुर में 19.4, कोटा में 20.1, चित्तौड़गढ़ में 18.3, करौली में 18.9, दौसा में 16.4, प्रतापगढ़ में 18.1 और झुंझुनूं में 17.1 डिग्री तापमान है. 

दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी

हालांकि रात में ठंड के अहसास के बावजूद दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा है. दिन में धूप होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी रही. मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री तक की वृद्धि होने और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दो सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री से नीचे

बीते 24 घंटो के दौरान अजमेर में 30.2, भीलवाड़ा में 31.5, अलवर में 30, जयपुर में 31, सीकर में 29.5, कोटा में 20.9, चित्तौड़गढ़ में 32.3, बाड़मेर में 35.4, जैसलमेर में 35.5, जोधपुर में 32.7, फलोदी में 322.8, बीकानेर में 32.4, चूरू में 31, श्रीगंगानगर में 32.5, नागौर में 31.5, जालौर में 33.5, सिरोही में 31.4, फतेहपुर में 30.7, करौली में 30.4, दौसा में 30.4, लूणकरणसर में 31.8, प्रतापगढ़ में 30.1, झुंझुनूं में 29.2 और पाली में 29.6 डिग्री दर्ज किया गया.  

यह भी पढ़ेंः अंता सीट पर बीजेपी का मंथन... वसुंधरा राजे के घर हाई लेवल मिटिंग, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com