विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

Rajasthan weather: राजस्थान में तापमान 33 डिग्री के पार, रेगिस्तान में तेज धूप, जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

बीते 24 घंटे के दौरान बाड़मेर का तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.4 डिग्री रहा. राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Rajasthan weather: राजस्थान में तापमान 33 डिग्री के पार, रेगिस्तान में तेज धूप, जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में दिन के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे के दौरान बाड़मेर का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. शनिवार (22 फरवरी) को 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे ज्यादा रहा. जबकि फलोदी में 31.4 डिग्री, जालोर में 31.2 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री और जैसलमेर में पारा 30.3 डिग्री तक पहुंचा. 

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री

वहीं, न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.4 डिग्री रहा. राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अगले 2 दिन न्यूनतम तामपान में भी गिरावट की संभावना नहीं है. 

माउंट आबू में पारा 23.3 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, अजमेर में 28.3, भीलवाड़ा में 29.4, अलवर में 28, जयपुर में 28.3, पिलानी में 29.9, सीकर में 27.2, कोटा में 28.8, चित्तौड़गढ़ में 31.2, बाड़मेर में 33.6, जैसलमेर में 31.5, जोधपुर में 31.3, बीकानेर में 31.2, चूरू में 30.4, श्रीगंगानगर में 29.4, माउंट आबू में 23.3, नागौर में 29.8, डूंगरपुर में 30, जालौर में 31.7, सिरोही में 24.2, फतेहपुर (सीकर) में 30, करौली में 28.7 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री तापमान रहा.  

यह भी पढ़ेंः विधानसभा में CM का संबोधन, विपक्ष का वॉकआउट; '2 साल बनाम 5 साल' पर तीखी नोकझोंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com