विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान 32 डिग्री के पार, सर्दी से मिली राहत; कई हिस्सों में कोहरे का असर बरकरार

Weather Update: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. कल (8 फरवरी) की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.

Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान 32 डिग्री के पार, सर्दी से मिली राहत; कई हिस्सों में कोहरे का असर बरकरार

राजस्थान में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है. फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. बीते दिन की बात करें तो शुक्रवार (7 फरवरी) को राजस्थान में कई जगह अधिकतम तापमान बढ़ा, इससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है. मौसम बदलने से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. हालांकि अगले 4 दिन मौसम फिर पटलने की संभावना है. कुछ दिन बादल छाए रहने से मौसम पर भी इसका असर दिख सकता है. 

बाड़मेर में तापमान 32.6 डिग्री 

फिलहाल, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते पश्चिमी राजस्थान में पारा काफी बढ़ गया है. राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. यहां पारा 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 3.8 डिग्री रहा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. हालांकि कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया. 

इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार

सिर्फ पश्चिमी राजस्थान नहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम में बदलाव से राज्य के अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर व जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. 

कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. कल (8 फरवरी) की रात से विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले 3 से 4 डिग्री तक मौसम शुष्क रहेगा.

यह भी पढ़ेंः PNB गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी सोने पर कई बार लोन... मैनेजर सुसाइड और बैंक लूट का प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close