विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

Weather Alert: बारिश फिर आफत बनकर बरसेगी! राजस्थान के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब डिप्रेशन में बदल चुका है. पश्चिम बंगाल और इससे सटे राज्यों के बाद राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की संभावना है.

Weather Alert: बारिश फिर आफत बनकर बरसेगी! राजस्थान के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी

Heavy rain alert in rajasthan: राजस्थान के कई हिस्सों में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने अब डिप्रेशन का रूप ले लिया है. इसके आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. इसका सीधा असर राजस्थान समेत अन्य राज्यों पर देखने को मिल सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन भारी बारिश होगी, जिसका असर प्रदेश के कई भागों में देखने को मिलेगा. आज (26 जुलाई) से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने के साथ कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है.

महीने के अंत तक जारी रहेगा बारिश का दौर

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होगी. बारिश का दौर पूरे महीने जारी रहेगा. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

बीते दिन धौलपुर में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

बीते दिन (25 जुलाई) पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. धौलपुर तहसील में भारी वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक वर्षा धौलपुर में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ेंः स्कूल में ही थी मां और बहन... आखों के सामने बच्चे ने तोड़ा दम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close