Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. नौतपा से राज्य के तापमान में बेतहाशा गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. राज्य के पश्चिमी जिले पहले से ही भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे है . वही अब नौतपा के कारण पूरे राज्य में झुलसाती हुई गर्मी के प्रकोप के कारण लोगों ने दिन में घरों से निकलने से बचते हुए दिखाई दे रहे है. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 26 और 27 मई तक राज्य के पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है. इसके बाद 28 मई को धूल भरी आंधी के साथ भीषण गर्मी चलने की संभावना जताई है. तीन दिनों तक भयानक गर्मी के बाद 29 मई से राहत की बारिश होने के आसार जाए है.

धूल भरी आंधी के साथ भीषण गर्मी चलने का अलर्ट
Photo Credit: NDTV
46 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, इन अलर्ट के तहत बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इसको लेकर लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.हालांकि प्रदेशवासियों को जल्द गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.
राजस्थान मौसम अपडेट 25 मई 2026 https://t.co/Tn15ehYTsq via @YouTube
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 25, 2026
29 मई से आंधी-बारिश के आसार
विभाग के अनुसार, 29 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं जून के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. इसके तहत 29 मई से मौसम में हो रहे बदलाव (आंधी और बारिश) के असर से तपते सूरज की तपिश से राहत मिलने के साथ साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में इस सप्ताह भीषण गर्मी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट