Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दूसरा कमजोर विक्षोभ का प्रभाव 13-14 मार्च को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में होने की संभावना है. इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने और छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मौसम का मिजाज फिरसे बदलने वाला है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी की है. राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में दो कमजोर बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की सम्भावना है. पहले कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है.

नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है. जयपुर के मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी.

Advertisement

कई इलाकों में बारिश होने की संभावना

केंद्र के मुताबिक दूसरे कमजोर विक्षोभ का प्रभाव 13-14 मार्च को पश्चिमी एवं उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में रहने की संभावना है. इसके प्रभाव से जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाये रहने और छुटपुट स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है.

24 घंटे में दर्ज किया गया तापमान

इस बीच राज्य में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस और संगरिया में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 31.4 डिग्री और बाड़मेर एवं जालौर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Petrol Pump strike: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के लिए फिर होगी मारामारी, 10 मार्च से पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल, पंपों पर जुटने लगी भीड़