विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम की मार, कई हिस्सों में हुई बारिश, आज 18 जिलों में येलो अलर्ट

IMD ने राजस्थान के कई जिलों में 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम की मार, कई हिस्सों में हुई बारिश, आज 18 जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan News: राजस्थान में कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश का दौर जारी है. पाली में अचानक मौसम ने करवट ली. बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई.  वहीं, झालावाड़ में रात 10:30 बजे तेज हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी भी नहीं हुई. बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लगभग 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी है. 

आज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना

पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 और 4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की भी प्रबल संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है. खासकर खुले में खड़े पेड़ों के नीचे न जाने और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने को कहा गया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग केंद्र (जयपुर) की चेतावनी के अनुसार, येलो अलर्ट मुख्य रूप से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में जारी किया गया है. इसमें जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, जोधपुर, कोटा, बारां, झुंझुनू आदि जिलों के बड़े हिस्से शामिल हैं.  

7-8 अप्रैल को विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह दी है कि पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले रखे अनाज को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके. वहीं, 7-8 अप्रैल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. अगले एक सप्ताह में राज्य में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ेंः RSS के कार्यक्रम के विरोध की घोषणा पर BJP ने दी NSUI को चेतावनी, कहा- कानून अपना काम करेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com