विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव, गंगापुर -सीकर में गिरे ओले; अगले 3 घंटे जयपुर सहित कई जिलों के लिए भारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से अचानक मौसम में बदलाव आया है. 7°C पारा लुढ़ गया है. आगामी 3 घंटे के अंदर मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, गंगापुर सिटी और धौलपुर सहित आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव, गंगापुर -सीकर में गिरे ओले; अगले 3 घंटे जयपुर सहित कई जिलों के लिए भारी
राजस्थान का मौसम
NDTV

Rajasthan Rain alert: राजस्थान में भीषण गर्मी और नौतपा के प्रचंड प्रकोप के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया. सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण राजधानी जयपुर के आमेर, गंगापुर सिटी, सीकर, धौलपुर और डीडवाना सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई. पिछले कई दिनों से 43 से 45 डिग्री सेल्सियस की मार झेल रहे राजस्थान वासियों को भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने देर रात आगामी 3 घंटों के लिए दौसा, जयपुर, करौली और सवाई माधोपुर में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज/येलो अलर्ट भी जारी किया है.

नींबू के आकार के गिरे ओले,

नींबू के आकार के गिरे ओले,
Photo Credit: NDTV

गंगापुर सिटी में नींबू के आकार के गिरे ओले, बिछ गई सफेद चादर

गंगापुर सिटी और आसपास के वजीरपुर, मीना बड़ौदा जैसे ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कुदरत का अनोखा रूप देखने को मिला. यहां लगभग 15 से 20 मिनट तक बड़े बेर और नींबू के आकार के ओले गिरे. ओलावृष्टि इतनी भारी थी कि सड़कों, मैदानों और मकानों की छतों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई. एक दिन पहले तक यहाँ तापमान 43 डिग्री था, जो इस बारिश के बाद गिरकर 39 डिग्री पर आ गया.

झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले
Photo Credit: NDTV

शेखावाटी और डीडवाना मे 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

सीकर जिले के फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, खंडेला और श्रीमाधोपुर में कल रात से शुरू हुआ आंधी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा. तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों पर टिन-टप्पर उड़ गए और पेड़ धराशाई हो गए. हालांकि, इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने नौतपा के जोर को ठंडा कर दिया.

वहीं, डीडवाना और लाडनूं क्षेत्र में मानसून पूर्व (Pre-Monsoon) की इस बारिश से तापमान में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. यहां चिलचिलाती धूप के बीच पारा 42 डिग्री से सीधे लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. इस बारिश से जहां लोगों को राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश खरीफ की फसल के लिए खेत तैयार करने और मिट्टी की नमी बढ़ाने में संजीवनी का काम करेगी.

आसमान में छाया अंधेरा

आसमान में छाया अंधेरा
Photo Credit: NDtv

धौलपुर और जयपुर के आसमान में छाया अंधेरा, कंचे जैसे गिरे ओले

धौलपुर जिले में शाम होते ही आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के कारण कई जगह बिजली के पोल और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई. उधर, जयपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर में भी शाम को मौसम खुशनुमा हो गया. आमेर में धूल भरी आंधी के बाद कंचे के आकार की ओलावृष्टि हुई, जिसका पर्यटकों और स्थानीय बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया.

जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के लिए विशेष चेतावनी जारी

जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के लिए विशेष चेतावनी जारी
Photo Credit: NDTV

 रात 12:30 बजे तक के लिए अलर्ट 

मौसम केंद्र जयपुर ने अत्यंत संवेदनशील अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा. विभाग ने देर रात जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसके तहत इन क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com