विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2025

Rajasthan: उधार सामान नहीं दिया तो कनपटी पर गोली मारकर बदमाश हुआ फरार, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी

एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि कल चिकसाना थाना इलाके के फुलवारा गांव की घटना है. पीपला गांव के 5 असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया, शुरू में 3 लोग थे. जिन्होंने मृतक की दुकान पर जाकर विवाद किया. दुकान वाले के पिता समझाने आये तो, बदमाशों ने उनसे भी विवाद किया.

Rajasthan: उधार सामान नहीं दिया तो कनपटी पर गोली मारकर बदमाश हुआ फरार, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी

Bharatpur News: चिकसाना थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया  मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से मना कर रहे थे. बाद में पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को बताया कि चार में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए. सुबह मोर्च्युरी पर भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग भी पहुंचे.

उन्होंने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया. मोर्च्युरी पर फुलवारा गांव के करीब 50 लोग मौजूद हैं. सभी में घटना को लेकर काफी रोष है.

मृतक के बेटे ने पुलिस को क्या बताया? 

मृतक के बेटे ब्रजेश (21) निवासी फुलवारा गांव जिला भरतपुर ने बताया, ''मेरे पिता अशोक (45) की परचून और ई-मित्र की दुकान है. तीन लोग बाइक से दुकान पर आए उन्होंने मेरे पिता से शराब पीने के लिए 15 सौ रुपए मांगे. इसके अलावा वह उधार समान मांगने लगे. मेरे पिता ने समान और पैसे देने से मना कर दिया. मेरे पिता ने उन्हें समझा कर वहां से भेज दिया. इसी दौरान शाम मैं 6 बजे मंदिर पर जा रहा था. तीनों लोगों ने रास्ते में मुझे रोक लिया.''

उसने बताया, ''तीनों लोगों ने मेरी बाइक से मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली. उसके बाद वह मेरे से हाथापाई करने लगे. उसके बाद मैंने अपने पिता को फोन किया. मेरे पिता तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तीनों लोगों ने अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया था. जैसे ही मेरे पिता मौके पर पहुंचे तो, तीनों लोगों ने मेरे पिता को गोली मार दी. बदमाश दो बाइकों पर थे.''

पुलिस ने क्या बताया ? 

एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि कल चिकसाना थाना इलाके के फुलवारा गांव की घटना है. पीपला गांव के 5 असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया. शुरू में 3 लोग थे. जिन्होंने मृतक की दुकान पर जाकर विवाद किया. दुकान वाले के पिता समझाने आये तो, बदमाशों ने उनसे भी विवाद किया.

दुकानदार के पिता अशोक को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. बाकी के आरोपियों की तलाश में टीमें कोसी, पलवल, मथुरा की तरफ गई हैं. बदमाशों उधार सामान मांग रहे थे. मना करने पर उन्होंने विवाद किया. अशोक और उनका बेटा ब्रजेश दुकान पर बैठते थे. छोटा बेटा सचिन (18) प्राइवेट नौकरी करता है. सबसे छोटी बेटी भावना ने BSTC का पेपर दिया है. उसका सेलेक्शन हो गया है.

यह भी पढ़ें - महिला कांस्टेबल का पति स्मैक के साथ गिरफ्तार, पकड़ा गया तो देने लगा धमकी; CCTV में कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com