किसको मिलेगी राजस्थान यूथ कांग्रेस की कमान? दिल्ली से फाइनल होगा नाम, मेंबरशिप से 1 महीने में जमा किए 21 करोड़

राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव में मेंबरशिप फीस इस बार 75 रुपए रखी गई थी. अब तक 1 महीने में यूथ कांग्रेस ने चुनाव के जरिए 21 करोड़ 60 लाख 89 हजार 100 रुपए से जमा कर लिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किसको मिलेगी राजस्थान यूथ कांग्रेस की कमान?

राजस्थान में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर पिछले एक महीने से चल रही प्रक्रिया बुधवार शाम 5 बजे थम गई है. यूथ कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश अध्यक्ष का चयन इस चुनाव प्रक्रिया से होना है. इसके लिए 21 मार्च से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी. नॉमिनेशन के बाद 21 अप्रैल से आज यानी 1 महीने का समय मेंबरशिप के लिए सभी उम्मीदवारों को दिया गया था. इस मेंबरशिप के जरिए ही यूथ कांग्रेस से जुड़ने वाले सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट किया.

करीब 29 लाख मेंबर ने जमा की फीस

आज शाम 5 बजे तक राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कुल 34 लाख 33 हजार 012 मेंबर इनरोल हुए. हालांकि इनमें से कल 28 लाख 81 हजार 188 सदस्यों ने ही मेंबरशिप फीस जमा की है. 5 लाख 51 हजार 824 सदस्यों ने अभी मेंबरशिप फीस नहीं दी है. वे कल शाम 5:00 बजे तक मेंबरशिप फीस जमा कर सकते हैं. हालांकि कोई भी नए सदस्य अब नहीं जोड़े जाएंगे.

Advertisement

यूथ कांग्रेस की ओर से इस बार मेंबरशिप फीस 75 रुपए रखी गई थी. इस लिहाज से अब तक 1 महीने में यूथ कांग्रेस ने चुनाव के जरिए 21 करोड़ 60 लाख 89 हजार 100 रुपए से जमा कर लिए हैं. कल शाम 5:00 बजे तक और सदस्यों की फीस आने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. वहीं, बात करें यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की तो इसमें तीन नाम प्रमुख है - अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल.

राजकुमार की वजह से त्रिकोणीय मुकाबला

शुरुआत में यह मुकाबला केवल अभिषेक चौधरी और अनिल चोपड़ा के बीच ही माना जा रहा था, लेकिन राजकुमार ने अपनी सक्रियता से इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. अब सबसे अधिक वोट मिलने वाले तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा. वहां उनसे इंटरव्यू लेने के बाद ही राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. अब देखना होगा कि किसके हाथों आखिर प्रदेश यूथ कांग्रेस की कमान आती है.

यह भी पढे़ं-

व‍िधायक रव‍िंद्र स‍िंह भाटी के समर्थन में उतरे गहलोत और टीकाराम जूली, सीएम से कर डाली ये मांग  

अशोक गहलोत ने जताई यूरिया और DAP संकट की आशंका, कहा- आयात करते हैं...सामान्य स्थिति में भी किसान लगते हैं लाइन

Advertisement