
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित, राजीव गांधी की 81वीं जयंती 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर, देश भर के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वीरभूमि में बनी उनकी समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान को याद किया.
आज दिल्ली में "वीरभूमि" पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 20, 2025
वे दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे जिन्होंने देश में सूचना क्रांति की नींव रखकर उसे एक नए युग की ओर अग्रसर किया। युवाओं की लोकतंत्र में… pic.twitter.com/ZCOgdLlqpX
राजस्थान में राजीव गांधी को किया गया याद
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में राजीव गांधी की समाधि वीरभूमि पर कांग्रेस नेताओं समेत उन्होंने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के रूप में याद किया, जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया. गहलोत ने यह भी कहा कि पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा.
युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न' स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन करता हूँ। आपने सूचना-प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखकर भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 20, 2025
आपकी नीतियाँ हमेशा युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर… pic.twitter.com/6SwyAA4Osk
राजीव गांधी युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत- गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी राजीव गांधी को युवा शक्ति का प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी नीतियों से युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया और भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर बढ़ाया.
‘भारत रत्न' स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 20, 2025
प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा।
लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था और सशक्तिकरण… pic.twitter.com/Qhqvbs2GV1
सचिन पायलट ने भी दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत कर लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था को साकार किया.
सद्भावना दिवस और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है. इस दिन की शुरुआत 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद 20 अगस्त 1992 को हुई थी. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव पर विशेष जोर दिया था. इस अवसर पर, राजस्थान में कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने निकाय चुनाव की मांग को लेकर जयपुर में 'स्वराज रैली' और राजभवन कूच करेगी. संगठन का दावा है कि इस रैली में 15,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.