विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2025

राजसमंद में रोडवेज का चक्का जाम, हड़ताल पर उतरे कई ड्राइवरों का आरोप- निर्धारित सैलेरी नहीं मिल रही

Rajsamand News: रोडवेज के कई ड्राइवरों ने मनमाने तरीके से असमान वेतन भुगतान और शोषण के आरोप लगाए हैं. विरोध में उतरे चालकों ने काम पर जाने से इनकार कर दिया है.

राजसमंद में रोडवेज का चक्का जाम, हड़ताल पर उतरे कई ड्राइवरों का आरोप- निर्धारित सैलेरी नहीं मिल रही
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajsamand Rodways strike: अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से राजसमंद रोडवेज की बसों का चक्का जाम हो गया है. संविदा चालकों ने आज (5 अक्टूबर) से कामकाज रोक दिया है. उन्होंने 'टॉप मेन पवार मैनेजमेंट' एजेंसी पर कम वेतन देने का आरोप लगाया है. आरोप है कि उन्हें निर्धारित 19 हजार रुपए की बजाय 7 हजार रुपए ही मेहनताना दिया जा रहा है. साथ ही प्राइवेट कंपनी पर मनमानी के आरोप लगाए गए हैं. इसी के चलते संविदा चालकों ने काम पर जाने से मना करते हुए अन्य बसों के ड्राइवरों को भी रोक दिया. अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचने के लिए रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपेंगे. 

आरोप- समान भुगतान भी नहीं कर रही कंपनी

आरोप है कि एजेंसी द्वारा दिए जा रहे भुगतान में असमानता है और मनमाने तरीके से भुगतान कर रही है. एजेंसी किसी को 4 हजार तो किसी को 6 हजार रूपये प्रतिमाह का भुगतान कर रही है. जबकि नियमानुसार 19 हजार 700 रूपए प्रति माह भुगतान करना होता है. ऐसे में लगातार कई समय से एजेंसी द्वारा उनका शोषण हो रहा है. 

रोडवेज बस की थमी रफ्तार, यात्री परेशान

इन तमाम शिकायतों को रोडवेज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संविदाकर्मी विरोध में उतर गए हैं और आज से कम बंद कर दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी शर्तों को नहीं माना जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगे. बसों के रुक जाने से बसों मे सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी और उन्हें मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर सेंट्रल जेल से सोनम वांगचुक संदेश, बोले- मैं लोगों से अपील करता हूं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com