विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2024

राजसमंद: 8 साल की बेटी के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पति की पहले हो चुकी मौत

केलवा थाना क्षेत्र के तलाई गांव में शुक्रवार को एक विधवा महिला ने अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी. उसके पति की पहले ही मौत हो गई थी.

राजसमंद: 8 साल की बेटी के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पति की पहले हो चुकी मौत
बेटी के साथ कुएं में महिला ने लगाई छलांग

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद से दर्दनाक घटना सामने आई है. केलवा थाना क्षेत्र के तलाई गांव में शुक्रवार को एक विधवा महिला ने अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी. कुए के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देखा और शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस व एचडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया.

2 घंटे बाद शव को निकाला

जानकारी के अनुसार, डाली बाई साल्वी अपनी बेटी को लेकर कुएं में छलांग दी. महिला को कुएं में छलांग लगाते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया. कुएं के अंदर दलदल होने और बारिश के चलते रेस्कयू में काफी परेशानी आई. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला जा सका है. महिला ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है. मामले में आगे की जांच चल रही है. 

आत्महत्या की वजह का नहीं पता चल सका

प्रारंभिक पूछताछ में रिश्तेदारों से हुई बातचीत के बाद सामने आया है कि पति के निधन के बाद महिला अवसाद में जरूर थी, लेकिन किसी तरह की कोई कमी नहीं होने से आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं बनता है. वहीं मृतका महिला डाली बाई सालवी हंसमुख और मिलनसार महिला थी. किसी तरह की मानसिक परेशानी की भी जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुटी हुई है. 

यह भी पढे़ं- धौलपुर पुलिस बनी देवदूत, Meta की तत्परता से B.Sc. नर्सिंग के छात्र की बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com