विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

Ranthambore: रणथंभौर में बढ़ा बाघों का कुनबा, 2 शावकों के साथ नजर आई बाघिन सुल्ताना

Ranthambore National Park: जानकारी मिलने के साथ ही वन विभाग ने भी सतर्कता बरती और कुछ देर के लिए गणेश मंदिर मार्ग को बंद कर दिया गया. जैसे ही बाघिन जंगल की ओर गई, रास्ता खुल गया.

Ranthambore: रणथंभौर में बढ़ा बाघों का कुनबा, 2 शावकों के साथ नजर आई बाघिन सुल्ताना
बाघिन सुल्ताना

रणथंभौर नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आई है. बाघिन टी-107 सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया है. बाघिन सुल्ताना दो शावकों को शिफ्ट करती भी दिखी है. मिश्रदर्रा के पास क्षेत्र में उसकी तस्वीर सामने आई है, जहां वो शावकों को मुंह में दबाकर शिफ्ट कर रही थी. एहतियात के तौर पर वन विभाग ने कुछ देर के लिए गणेश मंदिर मार्ग को बंद कर दिया. रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि जब बाघिन सुल्ताना ने शावकों के साथ जंगल की ओर रुख किया तो मार्ग खुल गया.  

बाघिन सुल्ताना 2 शावकों को मुंह में दबाकर शिफ्ट करती दिखी.

बाघिन सुल्ताना 2 शावकों को मुंह में दबाकर शिफ्ट करती दिखी.

तीसरी बार मां बनी है सुल्ताना

बाघिन टी-107 सुलताना बाघिन टी-39 नूर की बेटी है, जो रणथंभौर की एक प्रसिद्ध बाघिन रही है. टी-39 नूर ने भी रणथंभौर में कई शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से टी-107 सुल्ताना उसकी चौथी संतान थी. सुल्ताना तीसरी बार मां बनी है, पहले लीटर तीन, दूसरे में तीन और अब दो शावकों को जन्म दे चुकी है. डीएफओ के मुताबिक रणथंभौर में बाघ बाघिन ओर शावकों की संख्या 73 हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः एमपी से राजस्थान पहुंच गई बाघिन, 8 हाथियों पर सवार होकर तलाश में निकले अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com