विज्ञापन

RAS-2024: आरएएस परीक्षा में 3 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका, 5 कैंडिडेट्स का परीक्षा परिणाम लिफाफे में बंद

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह मिली है. अब सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन और नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार है.

RAS-2024: आरएएस परीक्षा में 3 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका,  5 कैंडिडेट्स का परीक्षा परिणाम लिफाफे में बंद
फाइल फोटो

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी RAS-2024 में कुल 8 अभ्यर्थियों के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं. इसमें 5 अभ्यर्थियों के रिजल्ट सील्ड कवर में रखे गए हैं, जबकि 3 अभ्यर्थियों के रोक दिए गए हैं. आयोग ने बताया कि कोर्ट में लंबित याचिका विचाराधीन होने के कारण 5 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है. आयोग ने राज्य सेवा के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पदों सहित कुल 1096 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी. इन पदों के लिए 2461 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था. यह प्रक्रिया पिछळे साल दिसंबर 2025 से शुरु हुई, जो 17 अप्रैल तक चली. इसके बाद अब वरीयता सूची जारी की गई है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता क्रम में रखा गया है.

रिजल्ट रोकने की बताई ये वजह

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह मिली है. अब सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन और नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार है. हालांकि, प्रशासनिक कारणों के चलते 3 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है. इन अभ्यर्थियों के परिणाम संबंधित प्रक्रियाओं और आदेशों के बाद ही जारी किए जाएंगे.

अभ्यर्थियों में उत्सुकता

हालांकि बाकी अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है और चयनित उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है. इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया का इंतजार है. लेकिन सील्ड कवर और रोके गए परिणामों को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता बनी हुई है. 

यह भी पढ़ेंः RPSC RAS 2024 इंटरव्यू रिजल्ट जारी, 2391 अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com