राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 (RAS Result 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आरपीएससी की ओर से कुल 1096 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने RAS 2024 में टॉप किया है. एक और जहां सभी चयनित उम्मीदवारों के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है. वहीं, दूसरी ओर विवादित एसआई भर्ती 2021 की उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं.
19 ट्रेनी SI बने RAS अफसर
एसआई भर्ती 2021 में चयनित ट्रेनी एसआई उन 19 अभ्यर्थियों का नाम साझा कर रहे हैं, जिनका चयन 2021 एसआई भर्ती में हुआ था. चयनित ट्रेनी एसआई का कहना है कि इस भर्ती में चयन ये साबित करता है कि वे मेहनत से नौकरी लगे हैं. इससे साबित होता है कि इस भर्ती परीक्षा में ईमानदार और मेरिट वाले लोग चयनित हुए है. सभी लोग फर्जीवाड़े से नहीं लगे हैं. चयनित ट्रेनी एसआई की ओर से एक पोस्टर भी इसके लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

पोस्टर में लिखे ये हैं नाम
इस पोस्टर में अभय सिंह अंजना का रैंक 15 (TSP 2), हितार्थ कलाल रैंक 133, राशिद खिल्जी रैंक 37, लड्डूलाल तेली रैंक 316, ओम प्रकाश माली रैंक 167, अरुणा जानू रैंक 334, दीपाराम की रैंक 1713, दीपक सिंह रैंक 118, अभिषेक पाटीड़िया रैंक 1902, प्रियंका चौधरी रंक 585, भंवरपाल मीणा रैंक 1402, रिछपाल गोदारा रैंक 324, ऋषभ रंका रैंक 798, प्रज्ञा गुर्जर रैंक 1129, ऋषि प्रसाद कलाल रैंक 1512, रागिब दबीर रैंक 537, रिंकू यादव रैंक 962, आर्जू ज्यानी की रैंक 717 तथा भीकी बेनिवाल (भवाना) की 1099 वीं रैंक है.
दरअसल, एसआई भर्ती 2021 को राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. इसके बाद से ही इस भर्ती में चयनित ट्रेनी एसआई ये मांग कर रहे हैं कि केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. सभी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय ना हो.
यह भी पढे़ं-