विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2026

RBSE Result: 12वीं से पहले 20 मार्च को आ सकता है 10वीं का परिणाम! 19 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस बार 10वीं का परिणाम जारी करने की परंपरा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बोर्ड 20 मार्च के आसपास दसवीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है.

RBSE Result: 12वीं से पहले 20 मार्च को आ सकता है 10वीं का परिणाम! 19 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
rbse 10th result

RBSE 10th Result Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस बार  10वीं का परिणाम जारी करने की परंपरा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बोर्ड 20 मार्च के आसपास दसवीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है. यदि यह योजना सफल होती है तो पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. बोर्ड इतिहास में मार्च माह में परिणाम घोषित होना भी रिकॉर्ड माना जाएगा.जिसे लेकर छात्रों के दिल की धड़कने बड़ी हुई है.

10वीं में करीब 10.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

 इस वर्ष 10वीं में करीब 10.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं, जबकि 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में लगभग 8.5 से 9 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. कुल मिलाकर लगभग 19 लाख छात्र-छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

 कॉपी से लेकर डेटा कम्पाइल तक अंतिम चरण में रिजल्ट 

बोर्ड प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों से कॉपी कलेक्शन का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है और सभी उत्तर पुस्तिकाएं वैल्युअर्स तक पहुंचा दी गई हैं. मूल्यांकन के लिए करीब 10 दिन का समय निर्धारित किया गया है जिसके बाद 8 मार्च तक मार्क्स एंट्री पूरी होने की संभावना है. इसके बाद सभी विषयों के अंक पोर्टल पर कम्पाइल कर फाइनल चेकिंग की जाएगी. उसके बाद डेटा रिजल्ट तैयार करने वाली फर्म को भेजा जाएगा, जहां रोल नंबर के आधार पर मार्कशीट तैयार होगी. जिलावार चेकलिस्ट में परीक्षार्थियों की संख्या, उपस्थिति, पास प्रतिशत और लैंगिक अनुपात का विश्लेषण भी किया जा रहा है, ताकि परिणाम जारी करने से पहले किसी प्रकार की त्रुटि न रहे.

मार्क्स सुधार का मौका और ‘बेस्ट ऑफ टू' फॉर्मूला लागू

इसके अलावा इस बार बोर्ड ने छात्रों को दूसरा अवसर देने की भी व्यवस्था की है. मई-जून में दूसरे सेशन की परीक्षा होगी, जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार सकते हैं. दोनों प्रयास पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे और परीक्षा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट' के तहत जिस प्रयास में अधिक अंक मिलेंगे, वही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे. बोर्ड प्रशासन का प्रयास है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी मार्च में ही जारी कर दिया जाए, ताकि 1 अप्रैल से नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: एक ही चिता पर सजी मां और तीन मासूमों की अर्थी, पानी के टैंक में मिले थे तीनों के शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com