विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2025

राजस्थान में जारी हुआ रेड अलर्ट, सीएम भजनलाल ने कहा- बॉर्डर... सोशल मीडिया और छोटी घटनाओं पर रखें नजर

राजस्थान का बड़ा हिस्सा भारत-पाक बॉर्डर है. ऐसे में राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में खतरा बढ़ गया है. इस वजह से इन इलाकों में राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर सभी को सतर्क रहने को कहा है.

राजस्थान में जारी हुआ रेड अलर्ट, सीएम भजनलाल ने कहा- बॉर्डर... सोशल मीडिया और छोटी घटनाओं पर रखें नजर

Rajasthan Red Alert: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया है. जिसके तहत सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया है. जबकि सरकार ने सिंधु समझौता रोक दिया है, अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा दी गई है. वहीं सेना को अलर्ट रहने को कहा गया है. केंद्र के अलर्ट के साथ राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान का बड़ा हिस्सा भारत-पाक बॉर्डर है. ऐसे में राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में खतरा बढ़ गया है. इस वजह से इन इलाकों में राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर सभी को सतर्क रहने को कहा है.

सीएम भजनलाल ने की हाई लेवल मीटिंग

जहां एक ओर केंद्र सरकार की CCS मीटिंग चल रही थी तो दूसरी ओर सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे. सीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सुरक्षा के लेवल की समीक्षा की. इस मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की, जिसमें सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को सर्तक रहने का आदेश दिया है. इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों में एजेंसियों से तालमेल के साथ विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस-प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि छोटी सी छोटी घटना को गंभीरता से लें. सीएम ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएं. सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश भी देए गए हैं.

केंद्र लिये 5 बड़े फैसले

केंद्र सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 बड़े फैसले लिये हैं. जिसमें कहा गया है कि सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा, पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना (SVES) वीजा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है. भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा.

यह भी पढ़ेंः पहलगाम आतंकी हमले पर राजस्थान में बढ़ रहा जन आक्रोश, कोटा..जोधपुर..से लेकर बांसवाड़ा तक कई जिलों में प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com