विज्ञापन

Rajasthan Weather:राजस्‍थान में बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से कब म‍िलेगी राहत, मौसम व‍िभाग की आई भव‍िष्‍यवाणी

Rajasthan Weather: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बना हुआ है. बार‍िश की संभावना जताई गई है. 

Rajasthan Weather:राजस्‍थान में बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से कब म‍िलेगी राहत, मौसम व‍िभाग की आई भव‍िष्‍यवाणी
फाइल फोटो.

Rajasthan Weather Alert: मौसम व‍िभाग ने कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, अगले 3 से 4 दिनों में मौसम की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का असर घटेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की आंधी और बारिश जारी रह सकती है. 

3-4 दिनों बढ़ सकता है तापमान 

इस बीच तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. 

9 मई से शुरू होगा हीटवेव 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई से सीमावर्ती इलाकों में एक नया हीटवेव दौर शुरू हो सकता है. 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी  

राजसमंद, पाली, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर तथा डूंगरपुर जिलों में बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी प्रत‍ि घंटे से चलने की संभावना है. वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 

इन जिलों में येलो अलर्ट  

बालोतरा, जालोर, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिल में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवा 30-40 किमी/घंटा तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: एक 'हां' जिसने जज अमन शर्मा की ले ली जान, बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com