विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2024

Rising Rajasthan Summit: 'राइजिंग राजस्थान एक फेस्टिवल जैसा', CM भजनलाल शर्मा बोले- दो साल बाद हर MoU का हिसाब दूंगा

Rising Rajasthan 2024: राइजिंग राजस्थान समिट के आखिरी दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह 'विकसित राजस्थान' बनाने की शुरुआत है. इस समिट के जरिए आए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश से राजस्थान में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे.

Rising Rajasthan Summit: 'राइजिंग राजस्थान एक फेस्टिवल जैसा', CM भजनलाल शर्मा बोले- दो साल बाद हर MoU का हिसाब दूंगा
राइजिंग राजस्थान समिट के समापन सत्र में बोलते हुए सीएम भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान एक त्योहार जैसा है. यहां आए निवेशकों का उत्साह हमें हौंसला देता है. अब वो दिन दूर नहीं जब एंटरप्रेन्योरशिप और ऊर्जा के शिखर को छूने में राजस्थान कामयाब होगा. पिछले एक साल में राजस्थान के अंदर नवाचार के नए केंद्र उभरे हैं. सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हम पानी और बिजली के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री हूं जहां प्राकृतिक संसाधन, विशाल भूमि एवं सकारात्मक मानव संसाधनों की मौजूदगी है. यह बयान राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' के समापन सत्र में बुधवार को दिया.

'राजस्थान के विकास में MSME का 25% योगदान'

सीएम ने आगे कहा, 'राज्यस्थान के विकास में MSME का योगदान 25 प्रतिशत है. क्षुष्म, लघु और मध्यम उद्योग राजस्थान के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ है. ये निवेश समिट कई क्षेत्रों रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हम राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति 2024 व अन्य नीतियां भी लाए हैं. आज का समय गांव से ग्लोबल की दिशा में बढ़ने का है. इसी सोच के साथ हमने एक जिला एक उत्पाद नीति लागू की है. मुझे यकीन है कि इससे राजस्थान में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे.'

'35 लाख करोड़ के MoU को धरातल पर उतारेंगे'

मुख्यमंत्री भजनलाल ने आगे कहा, 'मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें, 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और एक प्रगतिशील स्टार्टअप इको सिस्टम के विकास के साथ राजस्थान को अगले चार साल के अंदर एक प्रमुख, आर्थिक और व्यवसायिक शक्ति के रूप में बदलने के लिए हम पूरी गंभीरता और तेजी से काम कर रहे हैं. इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये के MoU किए गए हैं. हम इन्हें धरातल पर उतारेंगे, ताकि यह समिट राजस्थान के विकास का नया अध्याय बनकर राज्य को तेजी से आगे बढ़ा सके.'

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कांग्रेस के आरोपों का शायरी पढ़कर जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने कहा- 'आदत बन गई है बिना करने की तुम्हें शक. इस धरा पर जो उतरेगा, उसे पर होगा सबको एक दिन गर्व.'

'दो साल बाद हर MoU जनता को दूंगा हिसाब'

सीएम ने आगे कहा, 'आज का दिन बहुत शुभ है. आज गीता जयंती है. आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को उपदेश देकर कर्म की महत्वता को समझाया था. आइए हम सभी मिलकर कर्म की महत्वता को ध्यान में रखते हुए राजस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले चलें. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि हम सिर्फ कर्म करने हैं. फल की चिंता नहीं करनी है. जो हमारे मिशन पर शक कर रहे हैं उन्हें एक दिन हम पर गर्व होगा. दो साल बाद राइजिंग राजस्थान फिर से होगा. तब मैं जनता को MoU का हिसाब दूंगा और उन्हें बताऊंगा कि हमारी सरकार कितने निवेश को धरातल पर उतार पाई. आज समिट का समापन अंत नहीं, बल्कि बेहतर राजस्थान बनाने की शुरुआत है.'

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के मंत्री का पंजाब सरकार से सवाल, 'पाकिस्तान से ऐसा क्या प्रेम है जो...'

LIVE TV

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com