विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2024

Rising Rajasthan Summit: टाटा पावर करेगी 1.2 लाख करोड़ का निवेश, 28000 नौकरियां देने का उम्मीद

टाटा पावर राजस्थान में छतों पर सौर संयंत्र लगाने और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

Rising Rajasthan Summit: टाटा पावर करेगी 1.2 लाख करोड़ का निवेश, 28000 नौकरियां देने का उम्मीद

Rising Rajasthan Summit: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट का आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया है. राइजिंग राजस्थान का उद्देश्य है प्रदेश में निवेशकों को लाना. वहीं इस समिट में दिग्गज कारोबारियों और हजारों निवेशकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान टाटा पावर (Tata Power) ने भी राजस्थान में 1.2 लाख करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया है.

टाटा पावर राजस्थान में छतों पर सौर संयंत्र लगाने और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 1.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

टाटा पावर ने बताया निवेश का मुख्य उद्देश्य

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने सोमवार को शुरू हुए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में कहा कि कंपनी के निवेश का उद्देश्य राजस्थान को बिजली अधिशेष वाला राज्य बनाना है. उद्घाटन समारोह के बाद सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य के लिए टाटा पावर का स्वच्छ ऊर्जा खाका 2070 तक देश के शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और देश में अगले स्वच्छ ऊर्जा केंद्र के रूप में उभरने की राज्य की महत्वाकांक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा.''

टाटा पावर की पहल में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं. इसमें बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं के साथ ‘रूफटॉप' (छतों पर) सौर संयंत्र, पारेषण और वितरण तथा ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा शामिल है.

टाटा देगी निवेश के जरिए 28000 नौकरियां

कंपनी ने बाद में बयान में कहा कि इस निवेश से 28,000 नौकरियां सृजित होने और राजस्थान के लोगों को चौबीस घंटे, स्वच्छ, किफायती बिजली मिलने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है कि ‘घर-घर सौर पहल' के तहत, टाटा पावर का 10 लाख घरों में छत पर सौर ऊर्जा प्रणालियां स्थापित करने का लक्ष्य है. कंपनी इसके लिए हर महीने लगभग 50,000 छतों पर सौर संयंत्र स्थापित करेगी.

यह भी पढ़ेंः राइजिंग राजस्थान समिट में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, छात्राओं को स्कूटी, साइकिल समेत आम लोगों को कई चीजें बांटेगी सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com