विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2025

Rajasthan Politics: "किरोड़ीलाल मीणा लड़े बिना नहीं रह सकते", हनुमान बेनीवाल- उन्हें सीएम भी बना दो, तब भी लड़ते रहेंगे

Rajasthan: उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार है, जब राजस्थान पुलिस के जवानों ने होली नहीं खेली.

Rajasthan Politics: "किरोड़ीलाल मीणा लड़े बिना नहीं रह सकते", हनुमान बेनीवाल- उन्हें सीएम भी बना दो, तब भी लड़ते रहेंगे
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर बयान दिया.

Hanuman Beniwal's Statement about Kirori lal meena: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल रविवार (16 मार्च) को जोधपुर के सर्किट हाउस में पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिसकर्मियों द्वारा होली बहिष्कार किए जाने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार है, जब राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के जवानों ने होली नहीं खेली. साथ ही उन्होंने कहा, "मैं राजस्थान के लोगों को जगाने का काम कर रहा हूं. क्या पता राजस्थान के लोगों का जमीर जाग जाए और राजस्थान के हित के लिए वह लड़ाई लड़ें." कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर बयान दिया कि वह एक ऐसे नेता हैं, जो लड़े बिना नहीं रह सकते. उनको कितना भी बड़ा विभाग दे दिया जाए, लेकिन फिर भी वह लड़ेंगे. यहां तक की मुख्यमंत्री बना देंगे, उसके बावजूद भी वह जरूर लड़ेंगे.

अधिकारियों को भी होली नहीं खेलनी चाहिए थी- बेनीवाल

होली जैसे पावन पर्व पर उन्होंने यह मैसेज दिया कि पुलिस भी हड़ताल कर सकती है. वहीं दूसरी ओर, अधिकारियों ने होली खेली. मैं यह मानता हूं कि अधिकारियों को अपने जवानों के साथ खड़े रहना चाहिए था. उनको भी होली नहीं खेलनी चाहिए थी, क्योंकि वह एक ही परिवार के लोग हैं. 

राजस्थान में भर्ती परीक्षा पर कहा, "2018 से लेकर अब तक जितनी भी भर्ती हुई, जितने भी पेपर लीक हुए हैं उन सब की जांच होनी चाहिए. आपने देखा होगा कि कई लोग भर्तियों के मामले में पकड़े जा रहे हैं. उसके बावजूद भी भर्ती रद्द नहीं हो रही है. मैं कोर्ट से भी अपील करना चाहता हूं कि जो फर्जीवाड़ा हो रहे हैं, उन पर रोक लगे. मैं इस मुद्दे को लोकसभा में भी मुद्दा उठाऊंगा. मैं चाहता हूं कि राजस्थान में कानून का राज रहे."

"केजरीवाल भी मीडिया के सपोर्ट से सीएम बने थे"

आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि मैं नौजवानों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा हूं. ऐसे अभियान का जब मीडिया का सपोर्ट होता है तो निश्चित रूप से युवाओं की लड़ाई आगे बढ़ती है. केजरीवाल भी मीडिया के सपोर्ट से ही सीएम बने थे. मेरे साथ जो युवा है, वह अपने पैसों से तेल भरवा कर अपने नेता के साथ चलते हैं. मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि आप बताएं और जो वादे सरकार ने किए हैं, उन वादों को पूरा किया गया है. अगर नहीं किया गया है तो कब तक इसे पूरा किया जाएगा."

यह भी पढ़ेंः 'किरोड़ी लाल पर्ची बदलवाना चाहते हैं' DGP से मंत्री मीणा की मुलाकात पर बोले गोविंद सिंह डोटासरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com