विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Jaipur Road Accident: शादी करके लौट रहे दूल्‍हे की गाड़ी का हादसा, दुल्‍हन सहित 5 की मौत

Rajasthan Road Accident: दौसा मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. सूचना म‍िलने पर रायसर थाना पुल‍िस मौके पर पहुंची. 

Jaipur Road Accident: शादी करके लौट रहे दूल्‍हे की गाड़ी का हादसा, दुल्‍हन सहित 5 की मौत
जयपुर में कैंटर और सवारी गाड़ी की टक्‍कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जयपुर जिले से दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.  जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 (दौसा-मनोहरपुर हाईवे) पर बुधवार सुबह एक कंटेनर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में शादी करके लौट रहे दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्‍हा सह‍ित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

एमपी से शादी करके लौट रहा था पर‍िवार 

जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश से शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे.  तभी भट्काबास गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार टक्‍कर हो गई.  टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. 

हाईवे पर लग गया लंबा जाम 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया.  सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. कार में कुल 14-15 लोग सवार थे.  हादसे में दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया 

अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.  अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. खुशियों से भरा घर एक झटके में मातम में बदल गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.  प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. 

गाड़ी के पखच्‍चे उड़ गए.

गाड़ी के पखच्‍चे उड़ गए.

कई लोग गाड़ी के अंदर फंसे थे 

टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 

4 मृतकों की हुई पहचान

  1. दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा, निवासी मंडोली, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश.
  2. जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत, निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर.
  3. सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा, निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर.
  4. रवि कुमार (17) पुत्र छोटूराम मीणा, निवासी बुगाला गुढागौड़जी, झुंझुनूं.

ये 8 लोग हुए हैं घायल

  1. दूल्हा विक्रम मीणा (25) पुत्र गोकुल मीणा, निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं.
  2. मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा, निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं.
  3. प्रभुदयाल मीणा (45) पुत्र जगराम मीणा, निवासी मंडावर, जिला अलवर.
  4. नरेश कुमार (35) पुत्र मालीराम मीणा, निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर.
  5. रामू (30) पुत्र सुवालाल मीणा, निवासी नीमकाथाना, जिला सीकर.
  6. शंकर (35) पुत्र मालीराम मीणा, निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर.
  7. छोटेलाल (45) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा, निवासी गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं.
  8. संदीप पुत्र ताराचंद.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान के गंगानगर में तापमान 47 ड‍िग्री के पार, जानें कब होगी बार‍िश; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com