विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2024

राजस्थान के राजसमंद में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

बस में 49 यात्री सवार थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक गोवंश को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई. 

राजस्थान के राजसमंद में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

Bus Accident In Rajsamand: राजस्थान के राजसमंद के दिवेर थाने के सातपालिया मोड़ पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस के पलटने की खबर है. जिसमें कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है. बस में 49 यात्री सवार थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक गोवंश को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई. सूचना पर दिवेर थाना थानाधिकारी मय जाब्ता और तीन एम्बुलेन्स मौके पर पहुंचीं हैं. 

बस को क्रेन से उठाते हुए

बस को क्रेन से उठाते हुए

बस में सवार 49 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए देवगढ़ अस्पताल ले जाय गया है. क्रेन की मदद से बस को साइड हटा कर यातायात बहाल कर दिया गया है. 

(खबर अपडेट की जा रही है)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com