विज्ञापन

नाथद्वारा की बेटियों का स्टेट लेवल पर जलवा, तैराकी में जीते 4 गोल्ड मेडल

राजसमंद जिला स्तरीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में नाथद्वारा के माद्री सिंह और पोषित माली ने 4 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर जगह बनाई है.

नाथद्वारा की बेटियों का स्टेट लेवल पर जलवा, तैराकी में जीते 4 गोल्ड मेडल
Nathdwara Swimming News
NDTV

Rajasthan Sub Junior Swimming: राजस्थान के राजसमंद स्थित श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा की दो होनहार बेटियों ने खेल जगत में जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन कर इतिहास रच दिया है.   तैराकी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए  पूरे नगर का नाम गर्व से ऊंचा किया है.कांकरोली स्थित मेवाड़ क्लब तरणताल में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में नाथद्वारा की इन बेटियों ने  ऐसा जादू बिखेरा कि कुल चार स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम कर लिए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों ने अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया है.

माद्री सिंह ने लगाई गोल्डन हैट्रिक तो पोषित माली ने बैक स्ट्रोक में जीता सोना

प्रतियोगिता के दौरान नाथद्वारा की तैराक माद्री आशीष कुमार सिंह ने  फ्री स्टाइल स्पर्धा के तहत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर वर्ग में  के तीनों वर्गों में अपनी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और शानदार तरीके से तीन स्वर्ण पदक जीतकर 'गोल्डन हैट्रिक' बनाई. वहीं दूसरी ओर, नगर की एक और  तैराक खिलाड़ी पोषित ध्रुव माली ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया. पोषित ने बैक स्ट्रोक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जिले में अपनी श्रेष्ठता साबित की. अब ये दोनों आगामी 2 जुलाई से उदयपुर के खेलगांव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

 4 घंटे और कड़ा अनुशासन लाया रंग

दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है.  अब वे आगामी 2 जुलाई से उदयपुर के खेलगांव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। बताया गया कि दोनों तैराक  (माद्री और पोषित) इस प्रतियोगिता के लिए पिछले कुछ समय से नियमित रूप से सुबह और शाम करीब चार घंटे तैराकी का अभ्यास करती हैं. उनकी इस मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि उन्होंने जिला स्तर पर सफलता हासिल कर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है. उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: मारवाड़ में 65 साल बाद पाग दस्तूर की रस्म, रक्त से हुआ राज बाईसा तेजस्वी का तिलक
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close