विज्ञापन

आबूराज में होटल से मिली बांग्लादेशी महिला, अवैध विदेशी नागरिकों की हो रही धर-पकड़

सिरोही पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक 3 महिलाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा है.

आबूराज में होटल से मिली बांग्लादेशी महिला, अवैध विदेशी नागरिकों की हो रही धर-पकड़
महिला ने स्वीकार किया है कि वह चार साल पहले अवैध रूप से भारत आई थी
NDTV

राजस्थान के सिरोही जिले में इन दिनों अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत सिरोही पुलिस ने आबूराज (माउंट आबू ) से एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को दस्तयाब किया है. पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की है. अब उसे वापस बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज के निर्देश और एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.  

महिला के पास मिला बांग्लादेशी पासपोर्ट

आबूराज पुलिस को सूचना मिली थी कि आबूराज स्थित एक होटल में संदिग्ध महिला ठहरी हुई है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को दस्तयाब कर वन स्टॉप सखी सेंटर, सिरोही लाया गया. जिला विशेष शाखा सिरोही की टीम ने महिला से प्रारंभिक पूछताछ की. पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीला अख्तर उर्फ उमा इस्लाम, पत्नी हनीफ मल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बोरिसाल, बांग्लादेश बताया. महिला ने पूछताछ में करीब चार वर्ष पूर्व बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की. पुलिस को उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र भी मिला है.

पुलिस ने महिला के संबंध में सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग तथा आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय शुरू कर दिया है. महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

अब तक 3 बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गईं

एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आमजन से अपील की कि आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या महिला के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिले तो पुलिस कंट्रोल रूम  सिरोही को सुचना देने की अपील की है एसपी ने बताया की अब तक 3 बांग्लादेशी महिला को पकड़ा जा चुका है.

ये भी पढ़ें-: जयपुर में हिट एंड रन केसः बेकाबू कार ने पिता-बेटी की ले ली जान, 4-5 गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 से ज्यादा घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close