विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

Rajasthan: रोहित गोदारा ने कांग्रेस नेता को दी जान से मारने की धमकी, पूर्व CM के फोन पर एक्शन में आई जोधपुर पुलिस

Rajasthan News: जोधपुर में पूर्व कांग्रेस पार्षद मनीष लोढ़ा को रोहित गोदारा के जरिए धमकी दी गई है. यह धमकी उनकी जैसलमेर जिले के पोखरण में जमीन विवाद को लेकर दी गई है.

Rajasthan: रोहित गोदारा ने कांग्रेस नेता को दी जान से मारने की धमकी, पूर्व CM के फोन पर एक्शन में आई जोधपुर पुलिस
Rohit Godara news
NDTV

Rohit Godara News: जोधपुर में पूर्व कांग्रेस पार्षद को रोहित गोदारा के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया है. यह धमकी उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस पार्षद मनीष लोढ़ा को उनकी जैसलमेर जिले के पोखरण में जमीन विवाद को लेकर दी गई है. इस संबंध में मनीष लोढ़ा ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सदर बाजार थाने में केस भी दर्ज कराया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने भी उद्योगपति मनीष लोढ़ा की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं जो 24 घंटे उनके घर के बाहर सुरक्षी देंगे.

कांग्रेसी नेता को मिली रोहित गोदारा से धमकी

मनीष लोढ़ा के मुताबिक, 16 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे उनके फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आया. पहले तो अनजान और इंटरनेशनल नंबर देखकर उन्होंने फोन नहीं उठाया, लेकिन जब बार-बार कॉल आने लगे तो किसी जरूरी काम की आशंका में उन्होंने फोन रिसीव कर लिया. फोन उठाते ही सामने वाले ने सीधा धमकाना शुरू कर दिया.

जमीन विवाद को लेकर मिली धमकी

धमकी देने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया. लोढ़ा ने घबराकर कॉल काट दिया, पर कुछ ही देर में उसी नंबर से एक वॉइस मैसेज आया. मैसेज में पोकरण की जमीन का हवाला देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. आनन-फानन में मनीष लोढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्थानीय पूर्व विधायक को पूरे मामले की जानकारी दी. गहलोत ने तुरंत पुलिस कमिश्नर से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद लोढ़ा को हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराई गई है. पुलिस अब मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

 इंटरनेशनल नंबर से आई थी कॉल

वही कांग्रेस नेता ने विवादित जमीन के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जमीन को लेकर सेशन और हाई कोर्ट उनके फेवर में कब्जा देने का आर्डर किया है. पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सदर बाजार थानाधिकारी मानकराम बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित मनीष लोढ़ा की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  लोढ़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल और वॉइस मैसेज आया था, जिसमें रोहित गोदारा का नाम लेकर डराया-धमकाया गया. 

इंटरनेशनल नंबर को ट्रेस करने में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जैसलमेर के पोकरण में किसी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. इसी रंजिश को धमकी की वजह माना जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के सब-इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है, साथ ही साइबर सेल के एक्सपर्ट्स उस इंटरनेशनल नंबर को ट्रेस करने में जुटे हैं. फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से कांग्रेस नेता को हथियारबंद जवान मुहैया करवा दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: लूट-अपहरण मामले में दोषी पाया गया राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल, मिनटों में हो गया बर्खास्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close