विज्ञापन

RPSC सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, जानें अब कब होगा एग्जाम

सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 की तिथियों में संशोधन किया गया है. जो पहले 15-16 मार्च को आयोजित होने वाला था. लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

RPSC सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, जानें अब कब होगा एग्जाम

RPSC Assistant Engineer Combined Competitive: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 की तिथियों में संशोधन किया गया है. अब यह परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. पूर्व में परीक्षा 15 और 16 मार्च को प्रस्तावित थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से आगे बढ़ाया गया. आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1036 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है. तिथि परिवर्तन की सूचना आयोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें. 

परीक्षा आयोजन को लेकर विभागीय स्तर पर व्यवस्थाएं भी तेज कर दी गई हैं, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

दो दिन में चार चरणों में होगी परीक्षा

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार 22 मार्च को प्रथम दिवस पर सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी विषय का प्रश्न पत्र आयोजित होगा, जबकि दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर लिया जाएगा. वहीं 23 मार्च को सुबह 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र होंगे. इसी दिन दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक संबंधित शाखाओं के द्वितीय प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे. 

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य दिशा-निर्देश समय रहते देखने की सलाह दी है, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो. भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में तकनीकी पदों को सुदृढ़ किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक की पेनड्राइव में ऐसा क्या है? जिसे जोधपुर जेल से भेजा जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close