विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

SI भर्ती: एग्जाम सेंटर पर रोका तो अभ्यर्थी ने खुद ही टी-शर्ट पर चलाई कैंची, बटन तोड़ने के बाद मिली एंट्री

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित SI भर्ती परीक्षा-2025 का आज दूसरा दिन है. आज करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं.

SI भर्ती: एग्जाम सेंटर पर रोका तो अभ्यर्थी ने खुद ही टी-शर्ट पर चलाई कैंची, बटन तोड़ने के बाद मिली एंट्री
टोंक से आए अभ्यर्थी राजू को अजमेर में परीक्षा केंद्र के बाहर रोका गया.

आरपीएससी की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (SI Exam 2025) की दूसरी पारी की परीक्षा आज (6 अप्रैल) होगी. परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है. सोमवार के लिए करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. वहीं, परीक्षा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी है. परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है. भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है.

टोंक से आए अभ्यर्थी को रोका

टोंक से आए एक अभ्यर्थी को अजमेर में परीक्षा केंद्र के बाहर रोका गया. अभ्यर्थी राजू को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी गई, क्योंकि उसकी टी-शर्ट पर लोहे के बटन लगे थे. गाइडलाइन के तहत, इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती थी. ऐसे में परीक्षा केंद्र के बाहर ही राजू ने खुद बटन काटकर हटाए, तब जाकर उसे अंदर जाने की अनुमति मिली. 

हाथों में बंधी डोर भी हटवाई

राजस्थान में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं. महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग जांच हो रही है, जिसमें मेटल डिटेक्टर और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां तक कि हाथों में बंधी डोर और कलावा को भी हटवाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में जयगढ़ क‍िला के पीछे युवकों ने जापानी मह‍िला को दबोचा, भागकर बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com