विज्ञापन

SOG के हत्थे चढ़ा सरकारी टीचर अनिल मीणा, 5 साल पहले पेपर के लिए BAMS छात्र से 1 लाख में तय की थी डील

राजस्थान SOG ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ी कार्रवाई करते हुए डमी अभ्यर्थी चंद्रभान यादव को जयपुर से गिरफ्तार किया है.

SOG के हत्थे चढ़ा सरकारी टीचर अनिल मीणा, 5 साल पहले पेपर के लिए BAMS छात्र से 1 लाख में तय की थी डील
पकड़ा गया BAMS का छात्र
NDTV

राजस्थान ने प्रतियोगी परीक्षाों में फर्जीवाड़ा और डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह के खिलाफ SOG का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. एसओजी ने  साल 2022 में आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक परीक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डमी अभ्यर्थी चंद्रभान यादव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक लाख रुपये की मोटी रकम लेकर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा दी थी और उसे पास भी करवा दिया था.

मूल अभ्यर्थी की जगह डमी अभ्यर्थी ने दिया एग्जाम

मामले को लेकर एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के जरिए वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक परीक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा के तहत की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी. जिसमें मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा की जगह एग्जाम डमी अभ्यर्थीयों के जरिए दिया गया था, जिसके लिए आरोपियों के बीच बकायदा सौदा तय हुआ था.

1 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

पुलिस जांच के मुताबिक, 24 दिसंबर 2022 को असली अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा का  परीक्षा केन्द्र भरतपुर के सरस्वती मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पड़ा था जिसमें उसकी विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी. इस दिन अनिल के स्थान पर डमी अभ्यर्थी चन्द्रभान यादव ने  परीक्षा दी थी. इसके लिए अनिल ने चंद्रभान से एक लाख रूपये में सौदा तय किया था.

डमी परीक्षार्थी के माध्यम से उसने परीक्षा पास कर  धोखाधड़ी से पूर्वक वरिष्ठ अध्यापक, द्वितीय श्रेणी (विज्ञान विषय) के पद पर चयनित हो गया. हालांकि, मामले का भंडाफोड़ होने के बाद मुख्य आरोपी अनिल कुमार मीणा को एसओजी पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है.मामले में आरोपी अनिल कुमार मीणा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है.

BAMS प्रथम वर्ष का छात्र है आरोपी चंद्रभान

 पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी चंद्रभान यादव वर्तमान में जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान में बी.ए.एम.एस. (BAMS) प्रथम वर्ष का छात्र है. पुलिस अब आरोपी से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: एसओजी के हत्थे चढ़ा पूर्व खेल सचिव बुद्धाराम टांक, 2-2 लाख में बनवाए थे जाली खेल प्रमाण-पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close