विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2024

बहरोड़ में कांवड़ खंडित होने पर दिल्ली-जयपुर हाइवे-48 पर हंगामा, कांवड़ियों ने लगाया जाम

कावड़ियों ने बताया कि ट्रक चालक तेज स्पीड में था और उसने सबसे पहले मारुति गाड़ी को टक्कर मारी. इसके बाद आगे चल रहे कांवड़ियों की कांवड़ को खंडित कर फरार हो गया.

बहरोड़ में कांवड़ खंडित होने पर दिल्ली-जयपुर हाइवे-48 पर हंगामा, कांवड़ियों ने लगाया जाम
कांवड़ियों ने हाईवे को किया जाम

Rajasthan News: कोटपुतली बहरोड़ जिले के बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर हाइवे-48 पर मंगलवार की सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर शाहपुरा जा रहे कावड़ियों की कांवड़ को ट्रक चालक के द्वारा खंडित कर दी. इसके बाद कांवडियों और आमजन में आक्रोश फैल गया. लोगों ने हाइवे पर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगा दिया, जिससे हाइवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. 

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

वहीं, आरोपी ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान अन्य वाहन चालकों की मदद से फरार ट्रक चालक को रुकवाकर ट्रक में तोड़फोड़ की. मामले की सूचना मिलने पर बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया. विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कांवरिया मानने को तैयार नहीं थे. 

टक्कर मारने के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

जानकारी के अनुसार, कावड़ियों ने बताया कि ट्रक चालक तेज स्पीड में था और उसने सबसे पहले मारुति गाड़ी को टक्कर मारी. इसके बाद आगे चल रहे कांवड़ियों की कांवड़ को खंडित कर फरार हो गया. हमने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन रॉड निकलाकर उल्टा हमे ही मारने लगा. करीब दो किलोमीटर दूर जाकर अन्य लोगों की मदद से ट्रक को रूकवाया गया. कांवड़ खंडित होने और हाइवे जाम की सूचना लगते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जप्त कर लिया. 

झुंझुनूं में भी हुआ बवाल

इससे पहले झुंझनू के तीर्थराज लोहार्गल में कांवड़ियों और पुलिस के जवानों में 29 जुलाई को झड़प हो गई थी. उस दौरान कुंड में नहाने को लेकर विवाद हुआ था. लोहार्गल के कुंड में पुरुष और महिलाओं के लिए नहाने की अलग-अलग व्यवस्था है. बड़ी संख्या में युवा नहाने के लिए कुंड में कूद गए. महिलाओं को स्नान नहीं करने दिया. पुलिस के समझाने के बाद भी कांवड़िए नहीं माने. अव्यवस्था का माहौल बन गया. पुलिसकर्मियों ने युवाओं को समझाकर कुंड से बाहर निकाला तो विवाद हो गया. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com