जयपुर: ग्रामीण सेवा के 198 शिविरों में 20 लाख कार्यों का निस्तारण; 17 लाख से अधिक लोगों को लाभ

राजस्थान के जयपुर जिले ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जिला प्रशासन ने 198 शिविरों के जरिए 20 लाख कार्यों का निस्तारण कर लाखों ग्रामीणों को सीधे लाभान्वित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के जयपुर जिले ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026' में जयपुर जिले ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इन शिविरों में जिला कलक्टर संदेश नायक की सटीक मॉनिटरिंग और विभागों के आपसी बेहतर तालमेल के दम पर जयपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. 12 जून से शुरू हुए ये शिविर 15 जुलाई तक चलने हैं और 25 जून तक के आंकड़े बताते हैं कि जयपुर मॉडल बाकी जिलों के लिए सबक बन गया है.

20 लाख काम, लाखों चेहरे पर मुस्कान

महज 198 शिविरों के भीतर 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. इन शिविरों से 17 लाख 46 हजार 775 ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं. जिला प्रशासन की इस मुहिम का सबसे बड़ा फायदा यह रहा कि जो विभाग शुरुआत में सुस्त थे, वे भी अब पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं.

Advertisement

हर विभाग ने दिखाई तत्परता

राजस्व विभाग ने रास्ते के विवादों से लेकर जाति और मूल निवास जैसे 37 हजार से अधिक मामलों में 36 हजार से ज्यादा का मौके पर ही निपटारा किया. ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के तहत 6 लाख 46 हजार से अधिक कार्य किए. चिकित्सा विभाग ने 3 लाख 19 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं दीं, तो पशुपालन विभाग ने 5 लाख से अधिक कार्य करते हुए 84 हजार से ज्यादा पशुपालकों को राहत पहुंचाई.

किसानों और आमजन को मिली बड़ी राहत

कृषि, सहकारिता और ऊर्जा विभाग ने भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. बिजली की समस्याओं का मौके पर समाधान हो या किसानों को फसली ऋण और फसल बीमा की जानकारी, हर जगह प्रशासन की मौजूदगी दिखी. महिला एवं बाल विकास विभाग और आयोजना विभाग ने तो अपने पास आए सभी मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इसके अलावा शिक्षा, श्रम, आयुर्वेद और पीएचईडी जैसे कुल 22 विभागों ने मिलकर यह सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें- जयपुर: मुहाना से लापता 10 साल के मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस खंगाल रही CCTV