विज्ञापन

Rajasthan Politics: भाजपा प्रभारी के 'बहरूपिया' वाले बयान पर सचिन पायलट का जवाब, बता दिया अपना अगला टारगेट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के टोंक दौरे के समय दिए राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान पर सचिन पायलट की अब प्रतिक्रिया सामने आई है. बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद कांग्रेस महासचिव ने भाजपा प्रभारी पर तंज कसा है.

Rajasthan Politics: भाजपा प्रभारी के 'बहरूपिया' वाले बयान पर सचिन पायलट का जवाब, बता दिया अपना अगला टारगेट
भाजपा प्रभारी के 'बहरूपिया' वाले बयान पर सचिन पायलट का जवाब
@SachinPilot

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के टोंक का विधायक बहरूपिया वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस महासचिव पायलट ने कहा कि वाहवाही लूटने के लिए अक्सर लोग ऐसी बातें कर देते हैं. मैं ऐसे किसी बयान पर ध्यान नहीं देता. लगता है, यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई षड्यंत्र है. नितिन नवीन राजस्थान में आए. उस पर पानी फेर दिया. अब कोई नहीं पूछ रहा उनके दौरे को, किसी को याद भी नहीं रहेगा. 

खाटूश्याम बाबा के किए दर्शन

शनिवार को सीकर दौरे पर रहे सचिन पायलट ने बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन किए. बाबा श्याम के दर्शन के बाद पायलट ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस मजबूत होगी और असम, केरल, तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी. भाजपा ने चलते चुनाव में संख्याबल नहीं होने बावजूद महिला बिल लेकर आकर भ्रमित किया. तीन साल पूर्व बिल आने के बाद भी लागू नहीं किया. अभी भी भाजपा वर्तमान 543 सासंदों में 1/3 महिला आरक्षण की घोषणा करें कांग्रेस समर्थन करने के लिए तैयार है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी और चलते चुनाव में प्रधानमंत्री लाइव आकर कांग्रेस को कोसने का काम करेंगे.

भाजपा प्रभारी के बयान पर तीखा तंज

पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी पर कहा कि मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देता. मेरा सीधा तौर पर चिड़िया की आंख की तरह एक ही ध्यान है, बस राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनवानी है. मेरा लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना है. लोग मीडिया में वाहीवाही लूटने के लिए ऐसे बयान देते हैं. ऐसे बयान के बजाय इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष टोंक आए थे और वहां हमारे बड़े प्रोजेक्ट बने हुए हैं. उनका उद्घाटन करवाते, लेकिन ऐसा लगता है कि साजिश करके ऐसी बयानबाजी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले दौरे को फेल कर दिया.

राधा मोहन दास ने क्या कहा था?

दरअसल, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए थे. टोंक उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच से प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि टोंक में भाजपा को सभी चार सीट जितनी है. अग्रवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर निशाना साधा. उस समय बीजेपी प्रभारी ने कहा कि टोंक के स्थानीय विधायक बहुरूपिया हैं. उनकी एक टांग कांग्रेस में, दूसरी जाने कहां. इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आ रहे हैं. टोंक की चारों सीटें BJP जीतेगी.

राधा मोहन के इस बयान पर अशोक गहलोत को एक बार फिर मानेसर याद आ गया. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा की पायलट कांग्रेस में ही रहेंगे. सचिन पायलट सब समझ भी गए हैं और संभल भी गए हैं. उन्हें एहसास हो गया है कि एक बार गलती का क्या परिणाम होता है. उनकी दोनों टांगें कांग्रेस में ही हैं, कहीं नहीं जाएंगी. पार्टी एकजुट है. पहले उन्हें बहला-फुसला मानेसर ले गए थे, लेकिन अब ये गलती नहीं करेंगे.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: BJP विधायक और AEN के बीच मारपीट पर सियासी बवाल, कांग्रेस के हमले पर भाजपा का पलटवार

'कोई मेरा पीछा कर रहा है...', जोधपुर में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल का बड़ा खुलासा, रिफाइनरी में 'घटिया क्वालिटी' पर भी दिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com