विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी के पिता बोले- प्रेम बाईसा के साथ उनका ही वीडियो था, पहली बार दिया बयान

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, साध्वी के शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है. अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है.

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी के पिता बोले- प्रेम बाईसा के साथ उनका ही वीडियो था, पहली बार दिया बयान

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ से पुलिस की लगातार पूछताछ जारी है. डिप्टी कमिश्नर विनीत बंसल ने एसीपी बोरानाडा के ऑफिस में वीरमनाथ से पूछताछ की. इस दौरान आईपीएस रोशन मीणा और छवि शर्मा भी मौजूद रहीं. विनीत बंसल ने पूछताछ के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, साध्वी के शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है. साध्वी के अकाउंट से पोस्ट और पिता की भूमिका समेत तमाम हर एंगल से पड़ताल की जा रही है. हालांकि, पुलिस की पूछताछ के बाद भी अभी काफी अनसुलझे सवाल हैं, जिसमें पड़ताल जारी है. 

एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट के बाद मामले में खुलासा होने की संभावना है. पुलिस इस मामले में खुलासा करने के लिए हर पहलू को बारीकी से जांच कर रही है. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तफ्तीश जारी है. 

"मैं ही साध्वी का पिता, मेरे पास दस्तावेज"

वहीं, साध्वी के पिता ने पहली बार प्रेम बाईसा के साथ वायरल वीडियो पर बात की. उन्होंने कहा कि साध्वी प्रेम बाईसा उनकी सगी पुत्री थी और पुत्री के साथ वायरल वीडियो को सही बताया. उन्होंने कहा कि एक पिता का अपनी पुत्री के साथ गले मिलना बिल्कुल गलत नहीं है. मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी के पिता ने फिर अपनी बात को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि मैं ही उसका ओरिजिनल पिता हूं. उनके पास दस्तावेज मौजूद हैं, जिससे जांच की जा सकती है.

क्या है वायरल वीडियो का मामला? 

दरअसल, जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में साध्वी एक आदमी को गले लगाते हुए दिखाई दे रही थी. इसके बाद उनके अनुयायियों और अन्य लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं. समाज की कड़ी आलोचना के बाद साध्वी भीतर तक टूट गईं. हालांकि, दबी हुई आवाज में उन्होंने अपना पक्ष रखा. 

इस वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद साध्वी ने बताया था कि वीडियो में वो अपने पिता को ही गले लगा रही थीं. साध्वी ने उस वीडियो को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस में एफआईआर करवाई थी, और इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी.

यह भी पढ़ेंः कैसा था साध्वी प्रेम बाईसा और उनके पिता का रिश्ता? मामा ने बताई वायरल वीडियो की भी हकीकत


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com