विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2025

Rajasthan: शराब की दुकान में सेल्‍समैन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- बेटे खूब पढ़ना

Rajasthan: सेल्‍समैन ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है. उसने ल‍िखा क‍ि बच्चों का ध्यान रखें और खूब पढ़ाएं.

Rajasthan: शराब की दुकान में सेल्‍समैन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- बेटे खूब पढ़ना
शव को एंबुलेंस से ले जाकर मोर्चरी में रखवा दिया.

Rajasthan: श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे पर घड़साना क्षेत्र में टोल नाके के पास स्तिथ शराब की दुकान में सेल्समैन सागर ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सोमवार (28 जुलाई) को औलख होटल के संचालक ने सागर का शव लटकते हुए देखा, तो उसने घड़साना पुलिस थाने में सूचना दी. सूचना पर घड़साना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर घड़साना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

शव के पास सुसाइड नोट मिला 

हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा मिला कि उसकी मौत का जिम्मेदार वह खुद है और इसके लिए किसी को परेशान ना किया जाए. पुलि‍स मामले की जांच कर रही है. सागर पुत्र कारज सिंह निवासी 2 एसटीआर का रहने वाला था. सागर शराब की दुकान पर काम करता था, और रात को शराब की दुकान में ही सोता था.

सुसाइड का जिम्मेदार खुद को बताया   

हेड कांस्टेबल ने बताया कि शव के पास सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है. साथ ही ल‍िखा क‍ि वह बच्चों का ध्यान रखें, और खूब पढ़ाएं. उसका एक बेटा और बेटी है. उसने अपने बच्चों के लिए लिखा कि तुम दोनों खूब मन लगाकर पढ़ाई करना और दुनियादारी से दूर रहना. बड़े भाई के बारे में लिखा है कि भाई मुझे माफ करना, मेरी जिंदगी इतनी ही थी, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं, इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं.

श्रीगंगानगर में रहता है बड़ा भाई 

हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को घड़साना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि मृतक का भाई श्रीगंगानगर में रहता है, और उसके भाई के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट.. 

 यह भी पढ़ें: सिटी पैलेस स्कूल को एक बार फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्‍कूल पर‍िसर कराया खाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com