विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

अविश्वास प्रस्ताव पर होना था मतदान... बिगड़ गई निर्वाचन अधिकारी की तबीयत, गहलोत बोले- लोकतंत्र की हो रही हत्या

नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेट्स लगाकर भारी पुलिस जाब्ते को तैनात कर व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया.

अविश्वास प्रस्ताव पर होना था मतदान... बिगड़ गई निर्वाचन अधिकारी की तबीयत, गहलोत बोले- लोकतंत्र की हो रही हत्या
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए जुटी भीड़

Rajasthan News: राजस्थान सरदारशहर के नगर परिषद में सभापति राजकरण चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक का आयोजन रखा गया था. इसी मामले को लेकर सभापति राजकरण चौधरी द्वारा हाईकोर्ट में स्टे को लेकर रिट दायर की गई थी. जिसपर राजस्थान हाई कोर्ट ने फैसला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पार्षदों की वोटिंग करवाकर फैसला 4 जुलाई को करने का आदेश दिया था.

इस आदेश के आने के बाद सभापति राजकरण चौधरी के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर परिषद के आगे नारेबाजी करते हुए खुशियां मनाई. इसके बाद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग की प्रक्रिया होनी थी. जिसको लेकर एडीएम मंगलाराम पुनियां सुजानगढ़ को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था.

वोटिंग से पहले एडीएम की बिगड़ी तबीयत 

वोटिंग की प्रक्रिया के पहले ही एडीएम सुजानगढ़ की तबीयत बिगड़ने पर उनको राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर परिषद सभागार हॉल में सभी पार्षद निर्वाचन अधिकारी का इंतजार करते रहे हैं. पूरे मामले को लेकर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि "भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या करना उनकी नीति बन गई है. जिसका उदाहरण सरदारशहर में देखने को मिल रहा है.

पूरे पार्षद वोटिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सरकार के दबाव में जिला प्रशासन भी झुका हुआ है. एडीएम की तबीयत खराब हो गई, उनको राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह सब सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं. जिला कलेक्टर से फोन पर बात की गई है. मतगणना को लेकर नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है." नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेट्स लगाकर भारी पुलिस जाब्ते को तैनात कर व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया.

अशोक गहलोत ने जताई नाराजगी

इधर मामले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट कर भाजपा सरकार को घेरा. उन्होंने लिखा आज नगरपरिषद सरदारशहर में भाजपा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में 11 बजे मीटिंग आहूत की गई थी, जिसमें भाजपा के सभापति को अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाया जाना तय है. लेकिन राज्य सरकार के दबाव में अभी तक चुनाव अधिकारी एडीएम अनुपस्थित हैं.

पहले भादरा में भी इसी तरह भाजपा के पक्ष में चुनाव अधिकारी की अनुपस्थिति हो गई थी जो मामला कोर्ट में गया और कांग्रेस की चेयरमैन बनी. मैं चूरू जिला प्रशासन से कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार के पक्ष में कार्य करने की बजाय लोकतंत्र के हित में कार्य करें. बीपी लो होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया.

अस्पताल के प्रभारी चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि एडीएम का बीपी लो होने के कारण उन्हें भर्ती किया है. वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगरपरिषद कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाए थे. जहां पर थाना अधिकारी मदन विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक कर लिया ये काम तो 100 फीसदी ब्याज होगा माफ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com