सवाई माधोपुर: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते बीच रास्ते में तोड़ा दम

युवक के साथ धनीलो गांव के एक मकान पर परिवार जनों से कुछ कहासुनी हो गई. आरोप है कि कहासुनी के बाद परिवारजनों ने लोकेश मीणा पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सवाई माधोपुर: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के धनौली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग से युवक बुरी तरह से झुलस गया, जिस पर उसे सवाई माधोपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया. हालांकि, बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया है. अभी तक मामले की असल वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक पर किसी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई गई या फिर उसने खुद आग लगाई. 

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, भार नदी गांव निवासी लोकेश मीणा धनौली गांव पहुंचा था. जहां धनीलो गांव के एक मकान पर उसकी परिवार जनों से कुछ कहासुनी हो गई. आरोप है कि कहासुनी के बाद परिवारजनों ने लोकेश मीणा पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. हालाँकि लोकेश ने खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई या अन्य लोगों ने लोकेश पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.

Advertisement

घटना में लोकेश मीणा बुरी तरह से झुलस गया. गंभीर घायल अवस्था में लोकेश को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय लाया गया. जहां गंभीर घायल हालत में लोकेश ने धनौली गांव की पूजा मीणा उसके भाई कुलदीप मीणा, पूजा की मां काली मीणा और पूजा के पिता हरी राम मीणा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है. लोकेश ने पुलिस को दिए अपने पर्चा बयान में बताया कि उसने 7 से 8 लाख रुपए धनोली निवासी इन लोगों को उधर दे रखे थे.

जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते में तोड़ा दम

आज इन लोगों ने पैसे देने के लिए धोखे से उसे अपने पास बुलाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर घायल हालत में लोकेश को सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए रेफर किया गया. जहां बीच रास्ते में ही लोकेश मीणा ने दम तोड़ दिया. दूसरी ओर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में किसी भी तरह कोई पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: होने वाले ससुराल में मेहमान बनकर आई युवती, अगले दिन फांसी के फंदे से लटका मिला शव

जयपुर में लुटेरी दुल्‍हन गैंग का पर्दाफाश, मां-बेटी चलाती थी गिरोह; अधिक उम्र के लड़कों को बनाते थे न‍िशाना