विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

Rajasthan: होने वाले ससुराल में मेहमान बनकर आई युवती, अगले दिन फांसी के फंदे से लटका मिला शव

युवती ने रात में खाना खाया और सो गई. अगले दिन जब घर के लोग जागे तो फांसी के फंदे से लटकी पाई गई. युवती ने घर में ही एक कमरे में मफलर का फंदा बनाकर जान दे दी. 

Rajasthan: होने वाले ससुराल में मेहमान बनकर आई युवती, अगले दिन फांसी के फंदे से लटका मिला शव
होने वाले ससुराल में युवती ने लगाई फांसी

राजस्थान के डूंगरपुर में एक युवती की जहां पर शादी होने वाली थी. वहीं जाकर आत्महत्या कर ली है. युवती की सगाई हो चुकी थी. हालांकि, शादी होनी बाकी थी. इससे पहले वह ससुराल में मेहमान के तौर पर गई थी. बताया जा रहा है कि रात में सबकुछ सामान्य था, युवती खा पीकर खुशी खुशी सोई थी. हालांकि, अगले दिन युवती घर के एक कमरे में फंदे से झूलती मिली. होने वाली ससुराल में युवती की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. 

कुछ समय पहले हुई थी सगाई

युवती के आत्महत्या की घटना डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया गया कि युवती की कुछ समय पहले सगाई हुई थी. वह अपने होने वाले ससुराल गई थी. इसी बीच रात में उसने आराम से खाना खाया और सो गई. अगले दिन जब घर के लोग जागे तो युवती को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा. गई. युवती ने घर में ही एक कमरे में मफलर का फंदा बनाकर जान दे दी. 

आनन-फानन में तुरंत युवती को फंदे नीचे उतरवाया गया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती के आत्महत्या की जानकारी पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची. मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. 

युवती ने आत्महत्या का नहीं पता चला कारण

शादी से पहले होने वाली ससुराल में युवती के सुसाइड की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. चौरासी थाने के हैड कांस्टेबल हजारीलाल गुर्जर ने बताया कि युवती ने वहां पर फांसी क्यों लगाई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें-

प्रतापगढ़ में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के दो लोगों सहित तीन की दर्दनाक मौत

जयपुर में लुटेरी दुल्‍हन गैंग का पर्दाफाश, मां-बेटी चलाती थी गिरोह; अधिक उम्र के लड़कों को बनाते थे न‍िशाना  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com