विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के दो लोगों सहित तीन की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. 

प्रतापगढ़ में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के दो लोगों सहित तीन की दर्दनाक मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर ही गई जान

सुहागपुरा थाना क्षेत्र में कचोटिया से आगे झनिया पुल के पास यह हादसा हुआ. डूंगला वाणी निवासी जीवन मीणा अपनी पत्नी चंपा और मित्र गुड्डू के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि जीवन मीणा और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल गुड्डू मीणा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस तरह इस हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई.

पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में पिकअप चालक असलम खान निवासी मंदसौर भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मंदसौर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गियां भरी हुई थीं.

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. मामले की जांच जारी है. एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close